Kumbh 2019
इसी के साथ हाथों में झाड़ू उठाए स्वच्छता कर्मियों के साथ अफसर व आम नागरिक वंदे मातरम का जयघोष करने लगे। इस अभियान में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के अलावा एडीजी एसएन साबत, डीआईजी केपी सिंह, मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, अपर निदेशक स्वास्थ्य एके पालीवाल तथा सीएमओ डॉ गिरिजाशंकर वाजपेयी सहित कई अधिकारियों ने भी सड़कों पर झाडू लगाई।