सदियों से सर्वमंगल, कल्याण और मोक्ष की महिमा से मंडित संगम तट पर मंगलवार की दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ पुण्य की डुबकी लगाई।
विज्ञापन
2 of 13
CM Cabinet Ganga snan
सिर पर खड़े लोक सभा चुनाव से पहले संगम तट पर योगी सरकार की इस डुबकी के मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 13
CM Cabinet Ganga snan
सीएम ने डुबकी लगाने के साथ नारियल-पुष्प के साथ संकल्प भी लिया। बीच धारा में तीर्थपुरोहित सस्वर स्वस्ति वाचन करते रहे और दुग्धाभिषेक होता रहा।
4 of 13
CM Cabinet Ganga snan
सीएम और मंत्रियों ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों, साधु-संतों के साथ कामना पूर्ति के लिए आरती उतारी।
विज्ञापन
5 of 13
CM Cabinet Ganga snan
पहली बार गंगा, यमुना, अदृश्य सरस्वती की पवित्र त्रिवेणी में सियासी संगम हर किसी के लिए खास था।
विज्ञापन
6 of 13
CM YOGI
कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम योगी दोपहर 1.46 बजे संगम पहुंचे। इससे पहले दर्जन भर से अधिक मंत्री पहुंच चुके थे।
विज्ञापन
7 of 13
CM YOGI
सीएम ने संगम को नमन किया और फिर कपड़े बदलकर नहाने के लिए तैयार होने लगे। इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी, सूर्य प्रताप शाही, जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन, बृजेश पाठक समेत कई मंत्री गोता मारने के लिए खड़े थे।
8 of 13
CM Cabinet Ganga snan
अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी व कुछ अन्य अफसर गंजी- गमछे में डुबकी लगाकर सीएम के आने की प्रतीक्षा कर रहे थे।
9 of 13
CM Cabinet Ganga snan
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी व अन्य संतों के साथ सीएम के आते ही हर हर महादेव का उद्घोष करते हुए मंत्रियों ने पावन धारा में स्नान शुरू किया।
10 of 13
CM Cabinet Ganga snan
गंगा आरती समिति के संयोजक तीर्थ पुरोहित प्रदीप पांडेय, तीर्थ पुरोहित दीपू मिश्र 21 बटुकों के साथ संगम की बीच धारा में मंत्रोच्चार कर रहे थे। हल्दी, चंदन, पुष्प, अक्षत और नारियल देकर तीर्थपुरोहितों ने सीएम से संकल्प कराया।
11 of 13
CM Cabinet Ganga snan
इसके बाद उन्होंने पावन धारा में डुबकी लगाई। संगम में स्नान के बाद सीएम ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और संतों के साथ सेल्फी प्वाइंट पर गंगा आरती की।
12 of 13
CM Cabinet Ganga snan
इस दौरान पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, सत्यदेव पचौरी, सतीश महाना, चेतन चौहान, महेंद्र सिंह, स्वाति सिंह के अलावा मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय भी मौजूद थे।