फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही स्नान के दौरान संगम मार्ग पर भगदड़, निर्मोही अनि अखाड़े को करना पड़ा इंतजार, तस्वीरें

Mon, 11 Feb 2019 12:05 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
Stampede on Sangam
मेले में वसंत पंचमी के दिन बड़ी घटना होने से बच गई। दरअसल पुल नंबर चार पर निर्मोही अनि अखाड़े के आने से पहले हजारों श्रद्धालु पुल के मुहाने पर आ गए। धीरे-धीरे दबाव बढ़ने लगा। पुल का रास्ता बंद होने के कारण पुलिस उन्हें रोकने लगी। पीछे से भारी भीड़ की वजह से भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। कई महिलाएं दब गईं तो मौके पर मौजूद फोर्स ने त्वरित निर्णय लेते हुए पुल खोल दिया। हजारों की संख्या में जब लोग संगम की तरफ पहुंचे तो पुलिस के हाथ पांव फूल गए क्योंकि अखाड़े का मुख्य मार्ग वही था। किसी तरह लोगों को आम श्रद्धालुओं के मार्ग पर डायवर्ट किया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद स्थिति सामान्य हो पाई। 
विज्ञापन

2 of 4
Stampede on Sangam
वसंत पंचमी पर पुल नंबर एक से लेकर आठ तक आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिये गए थे। सिर्फ अखाड़ों के लिए दो पुल खोले गए थे। झूंसी की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को संगम की ओर आने नहीं दिया गया जा रहा था। सुबह अचानक हजारों की संख्या में लोग पुल नंबर चार से जाने के लिए मुहाने पर इकट्ठे हो गए। वहां मौजूद फोर्स ने उन्हें रोक दिया और वापस जाने के लिए कहने लगे। उधर पीछे से भारी भीड़ और जमा होती गई। एक समय वहां भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। कई महिलाएं धक्का मुक्की में गिरीं तो पुलिस के जवानों ने भीड़ में घुसकर किसी तरह उन्हें उठाया।
विज्ञापन

3 of 4
Stampede on Sangam
इसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों ने निर्णय लिया कि अगर तुरंत यह पुल लोगों के नहीं खोला गया तो भगदड़ मच जाएगी। पुल को आम श्रद्धालुओं के लिए खोलकर अधिकारियों को जानकारी दी गई। अखाड़े का मुख्य रास्ता होने के कारण अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। तुरंत डायवर्जन के लिए टीन लगाया गया। पुल से आने वाले श्रद्धालुओं को संगम की ओर जाने वाले आम श्रद्धालुओं के मार्ग पर डायवर्ट किया गया। दस हजार से अधिक श्रद्धालु पुल पार कर इधर पहुंच गए। भीड़ कम हुई तो दोबारा रास्ता रोका गया। इसके बाद निमोर्ही अनि अखाड़े को संगम की ओर भेजा गया। करीब एक घंटे तक अखाड़े को रोका गया था ताकि पुल खाली हो जाय। 
विज्ञापन

4 of 4
Stampede on Sangam
लोगों की जान बचाने के खोला पुल : एसपी अखाड़ा 
एसपी अखाड़ा आशुतोष मिश्रा ने बताया कि हजारों लोगों की भीड़ के कारण स्थिति बेकाबू हो गई थी। वहां इतनी फोर्स नहीं मौजूद थी कि दस हजार से  अधिक लोगों को काबू में कर सकती। अगर भीड़ धक्का मुक्की कर पुल में जबरन घुस जाती तो भगदड़ के कारण लोगों की जान भी जा सकती थी। कुछ महिलाएं भीड़ के दबाव मेंं गिर गई थीं। स्थिति बिगड़ती जा रही थी, इसी कारण तत्काल निर्णय लेकर पुल खोला गया और घंटे भर में स्थिति सामान्य हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें