फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ पर्व में मौनी अमावस्या पर दान का है खास महत्व, जानिए किस राशि वाले को कैसे मिलेगी सुख-शांति

Sun, 03 Feb 2019 12:24 AM IST
kapil kumar ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 9
Kumbh 2019
सम्पूर्ण कुंभ महापर्व में मौनी अमावस्या का स्नान मुहूर्त अन्य सभी स्नान पर्वों में सर्वोत्तम कहा गया है। मौनी अमावस्या के विशेष पुण्यकाल पर स्वयं का उद्धार तथा पितरों को तारने के लिए संगम के अक्षय क्षेत्र में दान का विशेष विधान शास्त्रों में वर्णित है। मौनी अमावस्या कुम्भ में दान करने से अनिष्ट ग्रहों की पीड़ा का शमन होता है जिससे वर्ष भर सुख-समृद्धि घर में निवास करती है।
विज्ञापन

2 of 9
Kumbh 2019
ग्रह नक्षत्रम ज्योतिष शोध संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन दान करने से सब प्रकार के पापों का क्षय, सब प्रकार की आधियों, व्याधियों का निवारण और सब प्रकार की हीनता अथवा संकोच का निपात होता है तथा प्रत्येक प्रकार की सुख, सम्पत्ति, संतान और सहानुभूति की वृद्धि होती है। सिविल लाइन्स एनपीए आर्केड स्थित ग्रह नक्षत्रम् की ज्योतिषाचार्य गुंजन वार्ष्णेय के अनुसार संगम अथवा किसी भी पवित्र नदी में तीर्थराज प्रयाग और त्रिवेणी का स्मरण कर दान-पुण्य करने से कुम्भ का पुण्य फल प्राप्त होता है। ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय बताते हैं कि राशि अनुसार वस्तुओं का दान करने से जीवन में ग्रह बल प्राप्त होता है।
विज्ञापन

3 of 9
राशि
मेष तथा वृश्चिक राशि:- मेष तथा वृश्चिक राशि वाले मौनी अमावस्या के दिन लाल मसूर की दाल, गुण, लाल चन्दन, लाल फूल, सिन्दूर, तांबा, मूंगा, लाल वस्त्र आदि दान हेतु सम्मिलित करें तो उनको विशेष लाभ प्राप्त होगा।

4 of 9
राशि
वृष तथा तुला राशि:- वृष तथा तुला राशि वाले मौनी अमावस्या के दिन सफेद वस्त्र, कपूर, खुशबूदार अगरबत्ती, धूप, इत्र्ा आदि, दही, चावल, चीनी, दूध, चांदी, आदि दान हेतु सम्मिलित करें तो उनको विशेष लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन

5 of 9
राशि
मिथुन तथा कन्या राशि:- मिथुन तथा कन्या राशि वाले मौनी अमावस्या के दिन हरी सब्जी, हरा फल, हरा वस्त्र, काँसे का बर्तन, पन्ना या उसका उपरत्न ऑनेक्स, हरी दाल, आदि दान हेतु सम्मिलित करें तो विशेष शुभ फल प्राप्त होगा।
विज्ञापन

6 of 9
राशि
कर्क राशि:- कर्क राशि वाले मौनी अमावस्या के दिन दूध, दही, चावल, सफेद वस्त्र, चीनी, चांदी, मोती, शंख, कपूर, बड़ा बताशा आदि का दान अवश्य करें।
विज्ञापन

7 of 9
राशि
सिंह राशि:- सिंह राशि वाले मौनी अमावस्या के दिन गेंहू, गुड़, लाल वस्त्र, लाल पुष्प, लाल चन्दन, माणिक्य, शहद, केसर, सोना, ताँबा, शुद्ध घी, कुमकुम आदि दक्षिणा सहित दान करें।

8 of 9
राशि
धनु तथा मीन राशि:- धनु तथा मीन राशि वाले मौनी अमावस्या के दिन पीला वस्त्र, हल्दी, पीला अनाज, केला, चने की दाल, पुखराज या उसका उपरत्न सुनहला अथवा पीला हकीक, देशी घी, सोना, केसर, धार्मिक पुस्तक, पीला फूल, शहद आदि दान हेतु सम्मिलित अवश्य करें।
विज्ञापन

9 of 9
राशि
मकर तथा कुम्भ राशि:- मकर तथा कुम्भ राशि वाले मौनी अमावस्या के दिन काले तिल, काला वस्त्र, लोहा, काली उड़द दाल, काले फूल, सुरमा (काजल), चमड़े की चप्पल, कोयला, काला मिर्च, नीलम अथवा उसका उपरत्न जमुनिया, काले चने, काली सरसों, तेल आदि दान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें