फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: मौनी अमावस्या पर बुजुर्गों को पुलिस कराएगी स्नान, 40 आराम रथ तैयार

Sat, 02 Feb 2019 10:37 PM IST
kapil kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
Kumbh 2019
कुंभ मेले को दिव्य, भव्य एवं सुविधा जनक बनाये जाने के लिये पुलिस प्रशासन द्वारा हर तरह के प्रयास किये जा रहे हैं। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुये बुजुर्गों और दिव्यांगों को कुंभ पुलिस स्नान कराएगी।
विज्ञापन

2 of 5
Kumbh 2019
इसके लिए 40 आराम रथ तैयार किए गए हैं। आराम रथ दरअसल दो पहिया बाइक है, जिनसे पैदल चल रहे बुजुर्ग और दिव्यांगों को स्नान घाट तक पहुंचाया जाएगा
 
विज्ञापन

3 of 5
Kumbh 2019
शनिवार को आईजी मोहित अग्रवाल ने मेला कार्यालय से 40 बाइक को झंडी दिखाकर रवाना किया।

4 of 5
Kumbh 2019
ये बाइक दो फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक सुबह सात बजे शाम तीन बजे तक फाफामऊ के बेला कछार बस स्टेशन से नाग बासुकी स्नान घाट तक के लिए चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kumbh 2019
प्रत्येक बाइक पर एक बुजुर्ग बैठ सकते हैं। 

कुंभ पुलिस ने मेला पर दो एलबम रिलीज किए 
कुंभ पुलिस ने मेला पर आधारित दो म्यूजिक एल्बम रिलीज किए। एक गाने (हम कुंभ पुलिस कहलाते हैं) को एएसपी मेला राहुल श्रीवास्तव और राजेश  श्रीवास्तव ने लिखा है। इसे मेनका मिश्रा ने गाया है। मेनका के पति अरविंद मिश्रा प्रयागराज में एसपी प्रोटोकाल हैं। दूसरे एलबम (हम यूपी पुलिस के जवान हैं, तैयार हैं कुंभ के स्वागत को) गीतकार और गायब वाराणसी के चंद्रशेखर गोस्वामी हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें