फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: संगम में पलटी 2 नाव, सवार सभी 28 लोगों को डूबने से बचाया , देखें तस्वीरें

Sat, 02 Feb 2019 01:32 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
Boat capsize
मौनी अमावस्या के नहान से पहले संगम पर बड़ा हादसा होने से टल गया। शनिवार की सुबह 15 मिनट के अंतराल पर श्रद्धालुओं से भरी दो नावें डूब गईं। चीख पुकार के बीच पीएसी और एनडीआरएफ की टीमों ने जल पुलिस के साथ दोनों नावों पर सवार सभी 28 लोगों को डूबने से बचा लिया। एक महिला समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को अस्पताल पहुंचा गया। संगम पर दो नावें डूबने की वजह से वहां काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। 
विज्ञापन

2 of 6
Boat capsize
संगम पर सुबह से ही काफी भीड़ थी। तमाम लोग लोग नाव से नहाने जा रहे थे। करीब दस बजे 17 श्रद्धालुओं को लेकर एक नाव संगम पहुंची थी। श्रद्धालुओं के उतरते समय अचानक नाव अनियंत्रित हुई और उसमेंं पानी भरने लगा। चीख पुकार के बीच नाव पलट गई। श्रद्धालु डूबने लगे।
विज्ञापन

3 of 6
Boat capsize
पीएसी की बाढ़ राहत दल, एनडीआरएफ और जल पुलिस के जवान पानी मेंं कूद पड़े। एक एक करके  संदीप शर्मा, ममता, विद्यावती, रवि प्रताप सिंह, प्रकाश, रामसखि, जीतेंद्र, रमेश, दीना, निवासी पडरौना, नीतू, रामकली, राधेश्याम, उमेश कुमार, जगेश्वरी देवी, उन्नत सिंह, गोपाल और जगदेव निवासी सिद्धार्थनगर को बचा लिया गया।

4 of 6
Boat capsize
दलनायक रामनरेश यादव ने बताया कि श्रद्धालुओंं को किनारे पहुंचाकर नाव को सीधा किया गया। एक महिला समेत कुछ श्रद्धालुओं को अस्पताल भेजा गया।  इस घटना के ठीक 15 मिनट बाद एक प्राइवेट नाव जिस पर 11 लोग सवार थे, संगम पर डूबने लगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
Boat capsize
नाव में अचानक पानी भरा और वह बैठ गई। श्रद्धालु पानी मेंं आ गए और चीख पुकार शुरू हो गई। पीएसी के बाढ़ राहत दल के जवान कूद पड़े और संजय गर्ग, सुनीता देवी, मुकेश सिंघल, मंजू सिंघल, विनोद सिंघल, शकुंतला देवी, उमा देवी, उमेश कुमार को बचा लिया गया। सभी दिल्ली के प्रीतमपुर इलाके के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Boat capsize
दलनायक राम नरेश ने बताया कि श्रद्धालुओंं को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। दोनों नावों को जब्त कर जल पुलिस को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि पीएसी के जवान राकेश बिहारी पाठक, श्याम बहादुर बिंद, अशोक चौहान, अनिल कुमार, जगतधारी और महावीर यादव की श्रद्धालुओंं को बचाने में अहम भूमिका रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें