फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: अमित शाह ने सभी संत समेत सीएम योगी को किया प्रणाम, दिया लिफाफा, देखें तस्वीरें

Thu, 14 Feb 2019 05:50 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
amit shah with saints
संगम में डुबकी लगाने के बाद अमित शाह दोपहर के भोजन के लिए जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के कुंभ मेला शिविर में पहुंचे। यहां उन्होंने भोजन से पहले सभी संतों का आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को झुककर प्रणाम किया और उनके हाथ में लिफाफा भी दिया। शाह ने इस दौरान वहां बैठे तमाम संतों का बारी-बारी ऐसे ही सम्मान किया।
विज्ञापन

2 of 5
amit shah with saints
दरअसल, स्वामी अवधेशानंद गिरि के शिविर में अमित शाह की ओर से ही संतों के लिए भोजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
amit shah with saints
मेजबान होने की वजह से शाह भोजन के पूर्व वहां कतार में बैठे सभी प्रमुख संतों तक बारी-बारी गए और सिर झुकाकर उन्हें प्रणाम किया। शुरुआत उन्होंने अवधेशानंद गिरि से की। इसके बाद वहां कतार में बैठे सीएम योगी आदित्यनाथ की बारी आई।

4 of 5
amit shah with saints
सीएम योगी भी खुद संत हैं, इस वजह से शाह उनके सामने भी झुके और प्रणाम करने के साथ एक लिफाफा दिया। सीएम भी शाह के निकट आते ही अपने स्थान से खड़े हो गए। उन्होंने भी शाह का अभिवादन किया। इसके बाद शाह सीधे बाबा रामदेव के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amit shah with saints
बाद में उन्होंने स्वामी चिदानंद, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि एवं अन्य संतों को प्रणाम कर लिफाफा दिया। बाद में शाह के कान में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कुछ कहा भी। इसके बाद शाह स्वामी अवधेशानंद और योगी आदित्यनाथ के बीच में आकर बैठ गए और संतों के साथ ही उन्होंने भोजन ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें