फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh 2019: संगम की डुबकी में धर्म-सत्ता का गठजोड़, संतों के साथ स्नान के निकाले जा रहे सियासी मायने

Thu, 14 Feb 2019 12:29 AM IST
shubham मुनेंद्र बाजपेयी, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 9
amit shah with saints
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को मौन रहते हुए संतों के बीच कुछ घंटे रहकर संत ध्रुवीकरण का संकेत दे गए। अब कुंभ के शाही स्नान के बाद अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों और अन्य अखाड़ों के आचार्य महामंडलेश्वरों ने शाह और योगी के साथ जिस तरह संगम में डुबकी लगाई, उसके सियासी हलकों में भले ही मायने खोजे जा रहे हैं लेकिन संगम में संतों संग नेताओं का डुबकी लगाना धर्म और सत्ता के गठजोड़ से इतर नहीं रहा। हर स्थान पर संत देवतुल्य, अतिथि देवो भव: का सूत्र वाक्य फलित दिखा।
विज्ञापन

2 of 9
amit shah with saints
अमित शाह के इस अल्प भ्रमण में दिव्य कुंभ, भव्य कुंभ की फलित परिणिति की जय-जय के साथ माना जा रहा है सारी कवायत का केंद्र बिंदु राम मंदिर निर्माण ही रहा। जिसमें 21 फरवरी को शंकराचार्य स्वरूपानंद महाराज के अयोध्या कूच में संतों के जुड़ाव को कम करना है।
विज्ञापन

3 of 9
amit shah with saints
संगम घाट पर अमित शाह के साथ सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव मौर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, विधायक आदि तो थे ही, वहीं जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, बाबा रामदेव, अखाड़ा परिषद नरेंद्र गिरि, महामंत्री हरीगिरी, परमार्थ निकेतन के चिदानंद मुनि, डॉ. रामकमल वेदांती, देवकी नंदन ठाकुर आदि मौजूदगी चौंकने वाली रही। सभी का संगम स्नान के पहले और बाद में हर-हर गंगे और हर-हर महादेव का जयघोष लगाना धर्म का सत्ता से जुड़ाव स्थापित करा गया।

4 of 9
amit shah with saints
प्रयागराज में कुंभ भ्रमण के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का एक साथ प्रभु प्रेमी संघ शिविर में बैठकर मंत्रणा करना लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि मानी जा रही है।
विज्ञापन

5 of 9
amit shah with saints
यहीं धर्म के साथ सत्ता में धमक रखने वाले स्वामी अवधेशानंद गिरि, बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद मुनि, देवकी नंदन ठाकुर के साथ हुई भाजपा अध्यक्ष की बैठक में न केवल कुंभ आयोजन पर बम-बम की गई बल्कि भविष्य की कार्ययोजना का प्रस्तावित स्वरूप का खाका तैयार किया गया।
विज्ञापन

6 of 9
amit shah with saints
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को कुंभ भ्रमण के दौरान कहीं मायूस नहीं होना पड़ा। कु्ंभ क्षेत्र में संगम स्नान के साथ संतों संग मुलाकात और मंत्रणा जैसी उनकी हर इच्छा पूरी हुई। तभी वापसी के समय उनका चेहरा प्रफुल्लित और भाव थे 'प्रयागराज कुंभ विजयतेतराम....'
विज्ञापन

7 of 9
amit shah with saints
महाराज हरि गिरि ने दूर कीं बाधाएं
शहर में मंगलवार को हुए बवाल के बाद अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की नाराजगी भाजपाइयों पर भारी थी। घटना के तुरंत बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कुंभ क्षेत्र में आना, सबको मुलाकात से संतुष्ट करके जाना, बड़ा लक्ष्य था।

8 of 9
amit shah with saints
इसे साधने का काम बड़े करीने से किया अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरी महाराज ने, उन्होंने न केवल अध्यक्ष नरेंद्र गिरि को अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के साथ डुबकी लगवाने के लिए तैयार किया बल्कि अन्य बड़े आभामंडल वाले स्वीकार्य संत, महात्माओं और महामंडलेश्वरों को भी एक साथ लाने में सफल रहे।
विज्ञापन

9 of 9
amit shah with saints
महाराज हरिगिरि ने कहा कि वह भाजपा अध्यक्ष को उज्जैन कुंभ में भी स्नान करा चुके हैं। इससे भारतीय धर्म और संस्कृति पोषित होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें