वंदे भारत एक्सप्रेस
दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए जंक्शन से ही चढ़ा खाना
वंदे भारत से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए इलाहाबाद जंक्शन से ही रात का खाना चढ़ा। यहां आईआरसीटीसी ने ट्रेन में खाने का ठेका सिविल लाइंस की पिंड बल्लुची नाम की फर्म को दिया है। इस दौरान संबंधित फर्म से जुड़े लोगों ने वंदे भारत में भोजन के 600 से ज्यादा पैकेट चढ़ाए। हर एक पैकेट में खाने का वजन 675 ग्राम रहा। इसमें दो सब्जियां, एक दाल, सलाद, कुल्चा रोटी, राइस, मिठाई आदि शामिल रही।