फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh Mela 2019: संगम में शिवपाल ने लगाई डुबकी, सपा-बसपा गठबंधन को बताता बेमेल

Fri, 01 Feb 2019 12:45 AM IST
kapil kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
Shivpal Yadav
सेक्यूलर मोर्चा के नेता शिवपाल यादव ने बृहस्पतिवार को कुंभ क्षेत्र में पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने सपा-बसपा के गठबंधन को बेमेल बताते हुए चुटकी ली और भाजपा को हराने के लिए सेक्यूलर पार्टियों से एकजुटता का आह्वान किया। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के सवाल पर बोले, हम भी चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आधार पर मंदिर बने। 
विज्ञापन

2 of 5
Shivpal Yadav
कुंभ के सेक्टर 14 में स्वामी कैलाशानंद के शिविर में पहुंचे शिवपाल ने कहा कि, राम मंदिर निर्माण पर जल्दी है तो सरयू किनारे खाली जमीन पर काम शुरू कराएं हम भी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Shivpal Yadav
कोर्ट में मामला लंबित है, ऐसे में जल्दबाजी नहीं निर्णय का इंतजार करना चाहिए। सेक्यूलर मोर्चा के शिवपाल यादव ने कहा कि गंगा करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है।

4 of 5
Shivpal Yadav
हम भी अर्धकुंभ में डुबकी लगाने आए हैं। देश प्रदेश वासियों के सुख- समृद्धि की कामना से स्नान कर पूजन भी किया। उन्होंने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि और मोर्चा के नेताओं से मुलाकात की। गुरुवार को रात्रि प्रवास वह मेला क्षेत्र में ही करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shivpal Yadav
शिवपाल यादव बोले, मायावती को मैंने और नेताजी ने बहन नहीं माना तो वह अखिलेश की बुआ कैसे हो गईं। दोनों दलों के नेताओं को अहंकारी और धोखेबाज बताते हुए कहा कि यह बेमेल गठबंधन है। कांग्रेस के प्रति नरमी दिखाते हुए उन्होंने प्रियंका गांधी को कमान मिलने को सही कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस को मजबूती मिली है, कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें