फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: लोकनृत्य की बिखरी छटा, कलाकारों से सजा सांस्कृतिक मंच, देखें तस्वीरें

Sat, 26 Jan 2019 05:55 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 9
Folk dance
संस्कृति विभाग के तत्वावधान में बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में शुक्रवार को लोक कलाकारों ने नृत्य-संगीत की अद्भूत छटा विविध मंचों में बिखेरी।
विज्ञापन

2 of 9
Folk dance
सेक्टर 17 के यमुना मंच पर कर्नाटक, मणिपुर, जयपुर और कर्नाटक के लोक रंग पर आधारित नृत्य ने दर्शकों को खासा रिझाया।
विज्ञापन

3 of 9
Folk dance
ढोल की थाप पर मणिपुरी नृत्य एवं जयपुर के नटराज मिश्र के निर्देशन में शिव नृत्य ने दर्शकों को शिव भक्ति से सराबोर कर दिया।

4 of 9
Folk dance
कर्नाटक के यक्षगान की प्रस्तुति विद्या कोयलूर के निर्देशन में हुई। सेक्टर-4 के अक्षयवट मंच पर दिल्ली के चंद्रिमा मजूमदार ने सरोद वादन के जरिए कई राग पेश किए।
विज्ञापन

5 of 9
Folk dance
श्रीराम भारतीय कला केंद्र के कलाकारों ने अपनी अंतिम प्रस्तुति कृष्णलीला का भव्य प्रदर्शन किय।
विज्ञापन

6 of 9
Folk dance
दर्शकों ने इसे खास तौर से सराहा। कृष्ण के विविध प्रसंगों में गीता उपदेश, रासलीला, कंस वध सहित गांधारी के श्राप तक की कथा का लाइट-साउंड माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

7 of 9
Folk dance
सेक्टर 6 में आंध्र प्रदेश का मयूर नृत्य का मंचन देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।

8 of 9
Folk dance
यहां भारत-पाकिस्तान के बार्डर से लगे गांव से आए लोक गायक गाजी खां मंगनिहार के मीरा के भजनों ने भी समा बांध दिया।
विज्ञापन

9 of 9
Folk dance
कच्छ के लोक गायकों ने अपने अंदाज में भजन सुनाकर रंग जमाया। कलाकारों का स्वागत पश्चिम क्षेत्र के निदेशक फुरकान खान ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें