mauni amavasya
अब 10 फरवरी कोे इलाहाबाद जंक्शन, नैनी, छिवकी, झूंसी, इलाहाबाद सिटी एवं प्रयाग जंक्शन से विभिन्न स्थानों के लिए 50 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। उधर, रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की समयसारिणी भी जारी कर दी है। इस दौरान इलाहाबाद जंक्शन से 15, नैनी, इलाहाबाद छिवकी, झूंसी से दो-दो, प्रयाग जंक्शन से आठ एवं इलाहाबाद सिटी से एक स्पेशल ट्रेन का संचालन समय सारिणी के हिसाब से किया जाएगा। एडीआरएम एके द्विवेदी का कहना है कि अगर स्पेशल ट्रेनों के संचालन के दौरान भीड़ कम रही तो उन्हें उनके तय समय के बाद भी चलाया जा सकता है।