Naga Sadhu
धर्मदंड लिए अखाड़े के कोतवालों की देखरेख में गंगा किनारे आरंभ दीक्षा संस्कार के तहत गंगा स्नान, भस्म स्नान, गोमूूत्र, गाय के गोबर, पंचगव्य, पंचामृत स्नान, गंगा स्नान के बाद नई लंगोटी दी गई। परंपरानुसार यज्ञोपवीत के बाद उन्हें पलाश का दंड और कुल्हड़ का कमंडल प्रदान किया गया।