फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ नगरी को गडकरी ने दी एयर बोट की सौगात, 2020 तक पूरा हो जाएगा काम

Fri, 08 Feb 2019 10:06 PM IST
vivek shukla मुनेंद्र बाजपेयी, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 7
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : amar ujala
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कुंभ नगरी को एयर बोट की सौगात दी है। 28 फरवरी या मार्च के पहले हफ्ते में इसका संचालन शुरू हो जाएगा। वह खुद पहली बार वाराणसी से बैठकर यहां आकर संगम स्नान करेंगे। उन्होंने गंगा की शुचिता, सड़कों (राजमार्गों के निर्माण), जल परिवहन के जरिए माल ढुलाई के बारे में जानकारी दी। कहाकि अगले मार्च 2020 तक गंगा को निर्मल करने की योजनाएं पूर्ण कर ली जाएंगी। फिर सी प्लेन लाने और चलाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 7
Nitin Gadkari
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि एयर बोट में 14 यात्री एक बार में सवार होकर सफर कर सकेंगे। 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली एयर बोट पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। जानकारी के मुताबिक रूस से मंगाए गए एयर बोट अत्याधुनिक है। गंगा को निर्मल करने की योजनाओं की जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि सीवरेज कार्य प्रगति पर हैं। नालों का जैविक ट्रीटमेंट करने, गंगा के कछार में हरियाली(हरितिमा योजना), जैव विविधता के काम जल्द पूरे किए जाएंगे। नरौरा में डॉल्फिन संरक्षण, कछुआ प्रजनन जैसे काम प्रगति पर हैं। नमामि गंगे योजना के तहत गंगा को निर्मल करने के लिए कानपुर की सीसामऊ में बड़े नालों का ट्रीटमेंट और प्रयागराज में 53 नालों का बायोरेमिडीशन का परिणाम है कि यहां इस बार गंगा जल शुद्ध है। पहले से साफ है, अगले मार्च तक आप ग्लास में गंगा जल लेकर पी सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Nitin Gadkari
जल परिवहन मार्ग से कम खर्च में होगी माल ढुलाई
वाराणसी से हल्दिया तक जल परिवहन के क्षेत्र में अंतरदेशीय जल प्राधिकरण ने काफी काम पूरे करा लिए हैं। वाराणसी से प्रयागराज तक रीवर पोर्ट बनाए जा रहे हैं। इसकी दुश्वारियां दूर कर ली गई हैं। पांच प्लोटिंग जेटी का लोकार्पण कर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि फिलहाल 80 लाख टन माल की ढुलाई की सुविधा है, जिसे अगले तीन साल में 280 लाख टन तक पहुंचाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट से आठ रुपये, रेलवे से छह रुपये कुंतल का खर्च जलपरिवहन के रास्ते ढुलाई के लिए सिर्फ एक रुपये खर्च करने होंगे। आलू, चीनी, गुड़, सीमेंट आदि की ढुलाई सुविधाजनक और सस्ती होगी, रोजगार के रास्ते खुलेंगे। 

4 of 7
Nitin Gadkari
मनकामेश्वर मंदिर के बगल संरक्षित होगा अंग्रेजों के जमाने का पोर्ट
 केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने एलान किया कि मनकामेश्वर मंदिर के बगल स्थित करीब दो सौ वर्ष पुराने ऐतिहासिक पोर्ट को संरक्षित किया जाएगा। इसे विकसित और संरक्षित करने का काम अंतरदेशीय जल प्राधिकरण कराएगा। मंत्री ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि इस पोर्ट पर 1828 में पहली बार पानी का जहाज (जलपोत) आया था। उन्होंने कहाकि विरासत को सहेजने के साथ लोगों को इसके बारे में जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फ्लोटिंग पोर्ट स्टेशनों के साथ संभव हुआ तो इस पुराने पोर्ट का भी इस्तेमाल जल परिवहन के दौरान किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
Nitin Gadkari
जल्द पूरी और नई सड़क परियोजनाएं शुरू होंगी
मंत्री नितिन गडगरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण का काम प्रगति पर है। प्रयागराज और आसपास के इलाकों के चहुंमुखी विकास के लिए कई सड़क परियोजनाएं चल रही हैं, जिन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। नई परियोजनाएं भी जल्द शुरू होंगी। उन्होंने प्रयागराज से मिर्जापुर मार्ग के निर्माण का जिक्र किया। बताया कि केंद्रीय सड़क निधि से 398 करोड़ खर्च कर 337 किलोमीटर के 23 मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 1200 करोड़ से गंगोत्री, यमुनोत्री तक जाने को सड़क निर्माण कराया जा रहा है। अब बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम को भी सड़क मार्ग से जोड़ेंगे। नितिन गडकरी ने कहा कि  प्रयागराज में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मांग के अनुसार कई पुल एवं सड़कों का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
Nitin Gadkari
छह घाट और तीन मोक्षधाम बनेंगे
नमामि गंगे योजना के तहत प्रयागराज में छह नए घाट और तीन मोक्षधाम की मंजूरी केंद्र सरकार ने दी है। यह जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सीवरेज कार्य के तहत 779 किलोमीटर लाइन बिछा दी गई है। आठ एसटीपी निर्माण की दस परियोजनाओं में छह पूरी कर ली गई हैं। दो मार्च 2019 तक पूरी हो जाएंगी। साथ ही 21 घाटों की नियमित सफाई के लिए करोड़ों की योजना मंजूर की गई है। उन्होंने बताया कि कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी में गंगा कार्यबल तैनात किया गया है। जिसका मुख्यालय प्रयागराज में है। यह कार्यबल वृक्षारोपण, घाटों की निगरानी, गश्त, नदी प्रदूषण की निगरानी, जनजागरण आदि कार्यों की देखरेख करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Nitin Gadkari
केशव के साथ किया एप का लोकार्पण 
केंद्रीय मंत्री नतिन गडकरी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के साथ जियो की ओर से विकसित एप का लोकार्पण किया। एप से नमामि गंगे योजना के कार्यों की जानकारी लेने के साथ गंगा सफाई की मॉनीटरिंग भी की जा सकेगी। प्रथम जांच नालों की सफाई और ट्रीटमेेंट की हुई। इस मौके जियो के प्रणय पाठक, मनीष सिंह, गंगा मिशन के निदेशक रजीव रंजन मिश्रा, नमामि गंगे के मनोज कुमार, मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, जल निगम के जीसी दुबे, पीके अग्रवाल आदि रहे। कहा कि इस कुम्भ में आज स्नान करके उन्होंने पाया कि संगम का पानी साफ है। अगले मार्च तक शत् प्रतिशत गंगा साफ हो जायेगी। उन्होंने कहा कि जलमार्ग फिर से शुरु होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें