सात समंदर पार से पत्नी कोविता जुगनाथ संग आए मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ बृहस्पतिवार को प्रयागराज के कुंभ मेले में पहुंचे तो अभिभूत रहे। जड़ों से जुड़ने की ललक और भारतीय संस्कारों के प्रति गहरी आस्था उनमें साफ दिखी।
विज्ञापन
2 of 5
Kumbh 2019
भारतीय परिधान संग हाथ जोड़कर प्रणाम करने सहित पूजन, आरती तक में भी संस्कार शामिल रहे। किसी भारतीय महिला की तरह कोविता भी पूजा के दौरान पति का हाथ पकड़े रहीं।
विज्ञापन
3 of 5
Kumbh 2019
महंत नरेंद्र गिरि ने प्रधानमंत्री प्रविंद के माथे पर चंदन का तिलक लगाया तो कोविता ने भी आगे बढ़कर अपने हाथ से माथे पर चंदन का तिलक लगा लिया। इसी तरह महंत नरेंद्र गिरि से मुखातिब होकर प्रधानमंत्री प्रविंद बोले, आशीर्वाद दें कि मैं अपने देेश और मानवता की सेवा कर सकूं।
4 of 5
Kumbh 2019
स्वामी आनंद गिरि ने जब उन्हें बताया कि वर्ष 2008 में सर अनिरुद्ध जुगनाथ भी प्रयागराज आने पर लेटे हुए हनुमान मंदिर आए थे तो उनके चेहरे पर मुस्कान तिर आई। बोले, मैं जाकर उन्हें बताऊंगा कि मैं भी उसी जगह से होकर आया हूं, जहां आप गए थे।
उत्सुकता में उन्होंने पूछा कि रोज कितने लोग स्नान और दर्शन करने के लिए आते हैं तो उन्होंने लेटे हनुमान मंदिर में गंगा के स्पर्श और टिकेरहने के बारे में भी स्वामी आनंद गिरि से जानकारी हासिल की। स्वामी आनंद गिरि ने मॉरीशस आने के कार्यक्रम की चर्चा की तो कोविता ने सहर्ष कहा, ‘यस, प्लीज डू कम’।