फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh 2019: आस्था की त्रिवेणी में भक्ति का संगम, आज 1.60 करोड़ लोगों के डुबकी लगाने का अनुमान

Tue, 19 Feb 2019 01:06 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
Maghi Purnima Snan
न थकने की चिंता न धक्का खाने की। बस, हर मन में एक ही चाह संगम तट पहुंचने, डुबकी लगाने और अर्घ्य देकर मनौतियां पूरी करने की... माघी पूर्णिमा पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए सोमवार को एक बार फिर हर तरफ से इसी तरह आस्था की लहरें उठीं। भक्तिभाव का सागर तरंगित हुआ। श्रद्धा भक्ति की अनंत बूंदें संगम की ओर प्रवाहमान हुईं। चाहे घाट हों या संगम की रेती या फिर कुंभ क्षेत्र की सड़कें, कहीं भी तिल रखने की जगह नहीं बची। कुंभ मेला प्रशासन ने माघी पूर्णिमा पर 1.60 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान व्यक्त किया है।

विज्ञापन

2 of 6
Maghi Purnima Snan
आठ किमी लंबे संगम के 40 घाटों पर होगा स्नान
माघी पूर्णिमा स्नान के लिए सोमवार की सुबह से ही रेला उमडऩे लगा। संगम जाने वाली सड़कों पर देश के कोने-कोने से आस्थावानों का कारवां निकल पड़ा। किला रोड तो दिन भर खचाखच भीड़ से भरी रही। बेनी बांध को या काली रोड से कुंभ में जाने वाला रास्ता, सिर्फ झोला, गठरी लेकर संगम की ओर बढ़ते लोगों का रेला ही दिखाई पड़ा। हालांकि दोपहर बाद बख्शी बांध, नागवासुकि, दारागंज की तरफ के पांटून पुलों से यातायात ठप होने की वजह से भीड़ बंट गई। इस वजह से इन इलाकों में दबाव कम हो गया, लेकिन कुंभ क्षेत्र की सड़कों पर लयबद्ध भीड़ चलती रही।
विज्ञापन

3 of 6
Maghi Purnima Snan
काली पांटून पुल, त्रिवेणी, जगदीश रैंप, महावीर मार्ग पर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। संगम पर तो आस्था हिलोरें मारती रही। पुण्य की डुबकी के साथ कहीं महिलाएं दीप जलाती रहीं तो कहीं पूजा-ध्यान और जप का सिलसिला चल रहा था। कुंभ मेला प्रशासन ने माघी पूर्णिमा पर सुगम स्नान के व्यापक प्रबंध किए हैं। मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में अफसरों ने बताया कि सुगम स्नान के लिए 40 घाटों पर व्यवस्था की गई है।

4 of 6
Maghi Purnima Snan
हर घाटों पर मजिस्ट्रेट के साथ भारी मात्रा में पैरा मिलिट्री, पुलिस, पीएसी और होमगार्ड लगा दिए गए हैं। जल, थल, नभ से निगरानी की जा रही है। संगम पहुंचने वाले रास्तों पर जगह-जगह बैरीकेडिंग कर चार पहिया और दो पहिया वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया। जंक्शन, प्रयागराज रेलवे स्टेशन, बस अड्डा के अलावा नैनी, झूंसी की ओर से कुंभ मेला क्षेत्र को जोडऩे वाले रास्ते पैदल पथ में तब्दील हो गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Maghi Purnima Snan
माघी पूर्णिमा अतिरिक्त फोर्स, पड़ोसी जिलों से बुलाए गए पुलिस अफसर
माघी पूर्णिमा स्नान पर भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। फतेहपुर, कौशांबी और प्रतापगढ़ से तीन सीओ बुला लिए गए हैं। इनके अलावा एक एएसपी की भी अलग से तैनाती की गई है। यह जानकारी एडीजी कार्यालय से दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Maghi Purnima Snan
मुख्य तथ्य:-
-
1.60 करोड़ लोगों के डुबकी लगाने का कुंभ मेला प्रशासन ने लगाया अनुमान
-40 घाटों पर सुगम स्नान की व्यवस्था
-08 किमी संगम के दोनों तटों पर होगा माघी पूर्णिमा स्नान
-06 कंपनी पीएसी गंगा के जल मार्ग पर तैनात
-53 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स लगाई गई 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें