tent city in kumbh
अत्रि (डीलक्स रूम)- 336 स्क्वायर फ़ीट में बन रहा है इसमें एक डबल बेड पलंग, एक टेबल, 2 सिंगल सोफा, अटैच बाथरूम लांड्री के साथ नाश्ते और खाने को व्यवस्था होगी, इसका 24 घंटे का किराया 11,999 हजार रुपये होगा ।
अंगिरासा ( सुपर डीलक्स)- 448 स्क्वायर फीट में बन रहे इस कॉटेज में डीलक्स रूम की सुविधाओं के साथ गीजर, माइक्रोवेव, स्टडी टेबल के साथ सोफा सेट की व्यवस्था होगी। इसका एक दिन का किराया 15,999 रुपये होगा ।
गौतमा (विला)- ये लग्जरी स्विस कॉटेज है, लगभग 2 बेडरूम वाले फ्लैट के समकक्ष 900 वर्गफुट में डिजाइन इस कॉटेज में 2 बेडरूम, 1 ड्राइंगरूम के साथ डायनिंग एरिया भी है यहां अन्य सुबिधाओं के साथ एलईडी टीवी की सुविधा के साथ 31999 हजार प्रतिदिन का किराया तय किया गया है ।