फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: मौनी स्नान के बाद जाम के झाम में फंसा शहर, सड़कों पर रेंग रहे हैं वाहन

Thu, 07 Feb 2019 12:15 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
traffic in prayagraj
मौनी अमावस्या के स्नान के बाद बुधवार को शहर में भीषण जाम लग गया। शास्त्री पुल से लेकर सिविल लाइंस तक वाहन घंटों रेंगते रहे। दोपहर में बड़े स्कूलों की छुट्टियां होने के बाद तो स्थिति बेकाबू हो गई। देर शाम तक जाम बना रहा। चार दिनों की नो इंट्री के बाद आज बड़ी संख्या मेंं आर्ईं बसों और मेले से निकलने वाले वाहनों की वजह से पहियों चक्के घंटों रुके रहे। ट्रैफिक पुलिस का पूरी व्यवस्था आज फेल हो गई थी। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी को सड़क पर उतरना पड़ा लेकिन झूंसी से लेकर सीएमपी तक शाम को भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन

2 of 6
traffic in prayagraj
मौनी अमावस्या के पर्व पर पुलिस ने ट्रकों और बसों के लिए शहर में नो इंट्री लगा दी थी। बुधवार को पांच दिनों के बाद बसें जब अंदर आना शुरू हुईं तो दोपहर दोपहर होते हुए झूंसी, शास्त्री पुल, चुंगी, सोहबतियाबाग, जीटी जवाहर चौराहा, तिकोनिया, बैरहना, सीएमपी डाट का पुल, मेडिकल चौराहा, रामबाग, से लेकर हनुमान मंदिर चौराहा, बस अड्डा चौराहा से से आगे बढ़ते हुए चर्च चौराहा और हाईकोर्ट ओवरब्रिज तक भीषण जाम लग गया। वाहन धीरे धीरे चल रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
Kumbh 2019
इस वजह से शहर की अन्य सड़कों पर दबाव बढ़ा और कटरा, जानसेनगंज, चौक, जंक्शन, मुट्ठीगंज, बालसन चौराहा आदि इलाकों में जाम लगना शुरू हो गया। सिविल लाइंस में स्थिति उस वक्त बेकाबू हो गई जब सेंट जोसेफ कालेज समेत सिविल लाइंस स्थित बड़े स्कूलों की छुट्टिायां हुईं। बस सुभाष चौराहे से लेकर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के मोड़ तक वाहन खड़े हो गए। वाहनों को घंटे भर से ज्यादा खड़े खड़े हो गया लेकिन कोई टस से मस नहीं हो रहा था।

4 of 6
traffic in prayagraj
सड़कों पर वाहनों की संख्या देखते हुए ट्रैफिक के जो सिपाही दरोगा लगाए गए थे, वे नाकाफी साबित हो रहे थे। हनुमान मंदिर और बस अड्डे चौराहे पर चारोंं दिशा से वाहन आमने सामने आ गए थे। जाम की सूचना पर एसएसपी नितिन तिवारी और कुलदीप सिंह भी मौकेपर पहुंचे और जाम को खत्म करने का प्रयास किया। एसएसपी ने बताया कि पांच दिन बाद बसों के आने और मेले मेंं रुके वाहनों के बाहर आने से सड़कों पर दबाव बढ़ा था। शाम को नवाब यूसुफ रोड पर रास्ता रोकने के लिए लगाए गए टीन को हटाया गया तो थोड़ी ही देर में सिविल लाइंस का ट्रैफिक सामान्य हो गया। 
विज्ञापन

5 of 6
kumbh 2019
तीन दिवसीय कल्पवास के बाद भारी संख्या में मेले से निकले वाहन 
मौनी अमावस्या के पर्व पर बड़ी संख्या में लोग तीन दिवसीय कल्पवास पर रहते हैं। मंगलवार को कल्पवास पूरा होने के बाद बुधवार को बड़ी संख्या मेंं श्रद्धालु गाडिय़ां लेकर मेले से बाहर निकले। एसपी ट्रैफिक मेला ओपी सिंह ने बताया कि साधु संत भी रास्ता खुलने के बाद आज बाहर निकले। इसी कारण मेला के प्रवेश द्वार, जीटी जवाहर, तिकोनिया चौराहा और झूंसी के आस पास सुबह से ही जाम की स्थिति हो गई थी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kumbh photo 2019
डायवर्जन हटने के बाद शहर के लोग गाडिय़ां लेकर पहुंचे मेला 
पांच दिवसीय डायवर्जन हटने के बाद शहर के लोग गाडिय़ां लेकर मेला घूमने के लिए निकल पड़े। दोपहर से लेकर शाम तक जैसे जैसे शहरियों की भीड़ मेले की ओर बढ़ी, सड़कों पर दोनों ओर से दबाव बढऩे लगा। जाम लगने का एक यह भी कारण रहा। आईट्रिपलसी (इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर) में एसपी देवरंजन ने बताया कि पर्व के शहर वासियों को मेले में गाड़ी लाने की छूट दी गई ताकि वे भी परिवार समेत मेला घूम सकें। आज बड़ी संख्या में लोग आ गए, इस कारण सड़कों पर कई गुना दबाव बढ़ गया। प्रतिदिन यह स्थिति नहीं होगी। गुरुवार से स्थिति सामान्य हो जाएगी। 

भूख-प्यास से बेहाल हुए बच्चे 
सिविल लाइंस में भीषण जाम के बीच ही दोपहर में बड़े स्कूलों की छुट्टियां हो गईं। चारों ओर से भीड़ लग गई। बच्चे एक घंटे से लेकर दो घंटे तक फंसे रहे। इस बीच वे भूख प्यास से बेहाल होते रहे। सबसे ज्यादा परेशानी रिक्शों और ई रिक्शों से जा रहे बच्चों को हुई। कई बच्चे शाम को साढ़े चार बजे घर पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें