फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर संपन्न हुआ पहला शाही स्नान, तस्वीरों में देखें कुंभनगरी में सुरक्षा के इंतजाम

Tue, 15 Jan 2019 05:34 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
UP ATS
कुंभ मेले में पहले शाही स्नान पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। मेला क्षेत्र में तीसरी आंख से निगरानी की गई। देश के पहले अत्याधुनिक इंट्रीगेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर इसकी धुरी बना। शहर और मेला क्षेत्र में 1057 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए हाईस्पीड कंप्यूटरों पर 24 घंटे तीन शिफ्ट में 300 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
UP ATS
इंट्रीगेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर (आईसीसीसी) के तीन केंद्र बनाए गए हैं। 20 बड़ी स्क्रीन से जुड़े कैमरे स्क्रीनिंग का काम कर रहे हैं। भीड़ नियंत्रण के साथ संदिग्धों की पहचान के लिए यहां अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
UP ATS
कमांड सेंटर के कमांड के लिए यूपी पुलिस के तकनीकी रूप से दक्ष अफसरों की टीम भी लगाई गई है। कुंभ मेला के बाद कमांड सेंटर स्मार्ट सिटी कंपनी और पुलिस की संयुक्त निगरानी में काम करेगा। वहीं चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए यूपीएटीएस की टीम तैनात रही। इस टीम में महिला कर्मी भी शामिल हैं।

4 of 5
UP ATS
कमांड सेंटर में बने वार रूम में अफसर रात से ही डटे रहे। यहां पुलिस के साथ एटीएस,  अर्धसैनिक बलों, सुरक्षा एजेंसियों व अन्य विभागों से जुड़े अफसर मौजूद रहे। सर्विलांस टीम की ओर से दी गई हर सूचना पर अफसरों के कान खड़े होते रहे। ऐसी छोटी बड़ी हर सूचना पर संबंधित अफसर अपने-अपने विभागों के कर्मचारियों को दिशाा-निर्देश देते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UP ATS
ऐसे काम करता रहा कमांड सेंटर 
अफसरों ने बताया कि कमांड सेंटर को तीन महत्वपूर्ण हिस्सों में बांटा गया है। इनमें सर्विलांस रूम, आरटी रूम और 1920 कॉल सेंंटर शामिल हैं। तीनों ही हिस्सों का अलग-अलग काम है और इनके समन्वय के जरिए ही मेला व शहर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाती रही। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें