Nirmohi Ani Mahamandleshwar
इसके तहत स्वामी परमेश्वरानंद श्री देवी ब्रह्मचारी, राजेश्वरी दासी ब्रह्मचारी, ललिता श्री दासी ब्रह्मचारी, दयानंद ब्रह्मचारी, त्यागानंद दास ब्रह्मचारी, अनंतानंद दास ब्रह्मचारी, जयेंद्र दास ब्रह्मचारी, जीवानंद दास ब्रह्मचारी शामिल हैं। समारोह में अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े के प्रमुख महंत राजेंद्र दास, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि सहित अन्य अखाड़ों के महंतों ने भी चादरविधि के तहत चादर ओढ़ाकर उन्हें समर्थन और आशीर्वाद दिया। इसी क्रम में कमिश्नर की पत्नी सलोनी गोयल, काशी के वेद विद्वान के वेंकटरमण घनपाठी कृष्ण मुरारी त्रिपाठी, संदीप कोटेकर, श्रीकांत वाघ आदि ने भी माल्यार्पण और शाल ओढ़ाकर नए महामंडलेश्वरों का स्वागत, अभिवादन किया।