फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh 2019: कु्ंभ में छाए फिल्मी सितारे, ड्रीम गर्ल से लेकर इन अदाकारों की रही धूम

Fri, 15 Feb 2019 04:09 PM IST
देव कश्यप मुनेंद्र बाजपेयी, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 8
Hema malini in Kumbh
संगम की रेती पर एक महीने से कुंभ के आध्यात्मिक और धार्मिक माहौल में ग्लैमर का तड़का लगा है। साधु-संतों के शिविरों में भक्ति और आस्था की बयार में वॉलीवुड के कलाकारों ने मंच पर प्रस्तुतियों से समां बांध कर वाहवाही भी बटोरी। वहीं कुछ ऐसे भी नामचीन कलाकार हैं, जो सिर्फ कुंभ में धर्म यात्रा पर आए हैं और विभिन्न अनुष्ठानों में शामिल हुए। इनमें बॉलीवुड, भोजपुरी और टेलीविजन की दुनिया से जुड़े एक नहीं कई नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Hema malini in Kumbh
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी कुंभ में सबसे पहले आईं। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद के शिविर में वह तीन दिन रुकीं। अनुष्ठान के साथ परेड के गंगा मंच पर 'गंगा अवतरण की उनकी प्रस्तुति सराहनीय रही। पुण्य कामना से हेमा ने संगम में डुबकी भी लगाई।
विज्ञापन

3 of 8
ashutosh rana
वहीं सद्गृहस्थ संत दद्दा जी के शिविर स्थापन और आयोजन से जुड़े कलाकार आशुतोष राणा करीब एक महीने से कुंभ क्षेत्र में ही सामान्य कल्पवासियों की तरह रह रहे हैं। धर्म-अध्यात्म से जुड़े आशुतोष यहां फिल्मी चकाचौंध से दूर पार्थिव शिवलिंग निर्माण कराने में जुटे हैं।

4 of 8
anup jalota
भजन गायक अनूप जलोटा की भजन संध्या कुंभ आयोजन में चार चांद लगाने वाली रही। अपने अल्प प्रवास के दौरान अनूप जलोटा के कार्यक्रम में अरैल तट स्थित परमार्थ निकेतन शिविर में जुटी भीड़ मंत्रमुग्ध रही। वॉलीवुड सितारों में बैंडेड क्वीन फेम सीमा विश्वास, मशहूर नृत्यांगना राखी सावंत आदि कुंभ के आध्यात्मिक दौरे पर आ चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 8
पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल - फोटो : amar ujala
वहीं अनुराधा पोडवाल, लक्खा सिंह, भोजपुरी नायक रवि किशन, मनोज तिवारी, हास्य कलाकार सिद्धार्थ सागर आदि कलाकारों के साथ दिव्य जागृति मिशन के शिविर में रॉक बैंड पोस्ट बॉक्स की प्रस्तुति श्रद्धालुओं के साथ युवाओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन

6 of 8
sonal chauhan
सोनल चौहान ने किया आकर्षित, लगाई डुबकी
सिनेतारिका, मॉडल सोनल चौहान की कुंभ में उपस्थिति न केवल चौंकाने वाली रही बल्कि लोग आकर्षित हुए। दमदार अभिनय और रिवर एंथम एलबम से चर्चित सोनल की आध्यात्मिक नगरी में उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
विज्ञापन

7 of 8
prakash jha
सुभाष घई, मुधर भंडारकर, प्रकाश झा भी आए, छाए
कुंभ मेले में फिल्मी सितारों के साथ निर्माता निर्देशक भी आए। सुभाष घई, प्रकाश झा औ्र मधुर भंडाकरकर जैसे नामचीन लोगों का न केवल यहां आना हुआ बल्कि वे संगम की रेती पर कई दिनों के प्रवास पर भी रहे। स्वामी अवधेशानंद गिरि और चिदानंद मुनि के शिविरों में ज्याद समय बिताने वाली इन वॉलीवुड की हस्तियों ने अनुष्ठानों के साथ सामाजिक और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में भी शामिल हुए।
विज्ञापन

8 of 8
amitabh bachchan
बिग बी आ सकते हैं गंगा किनारे 
सदी के महानायक यानि छोरा गंगा किनारे वाला अमिताभ बच्चन' बिग बी अगले कुछ दिनों में कुंभ की भव्यता देखने और संगम में डुबकी लगाने यहां आ सकते हैं। उनके संगम प्रवास का अधिकृत कार्यक्रम तो अभी नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि बिगबी को भीड़ से बचाने के लिए पहले से इसकी जानकारी न देकर कार्यक्रम तय होने के कुछ घंटे पहले इसे सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें