फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: पुलवामा में आतंकी हमले से संतों में आक्रोश, कहा- कायरतापूर्ण कदम, सेना को मिले खुली छूट

Fri, 15 Feb 2019 12:02 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
Saints Reaction on pulwama Attack
कश्मीर में हुए आतंकी हमलों से धर्मक्षेत्र में भी जबर्दस्त आक्रोश है। शंकराचार्यों से लेकर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष तक ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कश्मीर के आतंकी हमले की निंदा करते हुए शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि दी है। कहा, यह हमला कायरतापूर्ण है, सरकार आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे ताकि इसकी पुनरावृत्ति न हो। शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने कहा है कि केंद्र सरकार का जो गैर जिम्मेदाराना रवैया रहा है, उसी के परिणामस्वरूप यह घटना हुई। सीमाओं पर सेना को पूरे अधिकार दिए जाने चाहिए जो नहीं दिए गए। जो कार्रवाइयां होनी चाहिए, नहीं हुईं, न ही सेना को सख्त अधिकार मिले जिससे आतंकवादियों के हौसले बढ़े। सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ कोई राजनीति न करते हुए उन्हें खुली छूट दी जाए कि वे दुश्मन के साथ जैसे लड़ना चाहिए, वैसे लड़ें और घुसपैठियों को वहीं मार गिराएं। अंदरूनी कश्मीर के हालात सुधारने के लिए जैसे सरकारें पहले वार्ताकार नियुक्त करती थीं, मौजूदा सरकार ने वैसा कुछ भी नहीं किया। मैं शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
विज्ञापन

2 of 5
Saints Reaction on pulwama Attack
काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगद्गगुरू शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती जी महाराज ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सरकार सबका साथ, आतंकवादियों का विकास करती रही। सरकार की गलत नीतियों के कारण ही कश्मीर में सैनिक शहीद हुए। सरकार आतंकवादियों का विकास बन्द करके तत्काल पाकिस्तान को शत्रु देश घोषित कर समस्त व्यापारिक संबंध बंद करे। साथ ही सेना के तीनों अंगों को विशेषाधिकार मिले। जितने भी आतंकवादी जेलों में बंद हैं, उन्हें जेलों से निकालकर चौराहों पर फांसी दी जाए ताकि आतंकवादियों को संदेश मिल सके।
विज्ञापन

3 of 5
Jiyar Swami
चरित्र वन बक्सर, बिहार के संत जीयर स्वामी ने कहा कि, पुलवामा में आतंकी हमला हृदय विदारक घटना है। इस बेहद शर्मनाक और कायरतापूर्ण कदम का मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। मैंने संगम तट पर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन माताओं-बहनों को भगवान शक्ति और संबल प्रदान करे, जिन्होंने देश की खातिर अपना सबकुछ लुटा दिया।

4 of 5
Ramkamal Das Vedanti
भक्ति वेदांत आश्रम के द्वाराचार्य डॉ. रामकमल दास वेदांती का कहना है कि, इस आतंकी घटना में पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इसका बदला तत्काल लिया जाना चाहिए। आतंकी शिविरों को एक बार फिर चिह्नित कर उनके खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करने की जरूरत है। यह आतंकी घटना गहरी साजिश का हिस्सा है। आतंकियों को सिर उठाने का मौका नहीं दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
satua baba
वैष्णव संप्रदाय के खाक चौक के महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा ने कहा, आज हृदय बहुत दुखी है। जहां भारत प्रयागराज कुंभ से पूरे विश्व के लिएशांति की कामना कर रहा है, वहीं पाकिस्तान अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहा है। पुलवामा में जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। साधु समाज इस कुंभ से प्रधानमंत्री से निवेदन करता है कि अब बिना देर किए उन्हें कड़ा जवाब दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें