फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh Mela 2019: शुरू हुए बड़े धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं से पटे शिविर

Thu, 17 Jan 2019 10:01 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
kumbh 2019
पहले शाही स्नान के साथ ही कुंभ मेला विधिवत रूप से अपनी एक माह की धार्मिक यात्रा पर आगे बढ़ चला है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजनों की भी शुरुआत हो चली है। बुधवार को संतों-महंतों, अखाड़ों के पंडाल कल्पवासियों और अन्य श्रद्धालुओं से पटे नजर आए। तंबुओं में सजे धूने पर बाबाओं के वेश-बाना आकर्षण के केंद्र बने हैं। हर तरफ मानवता, सेवा और संस्कार की सीख लेने के लिए भीड़ उमड़ती रही। शाम तक देश के हर हिस्से से शिष्यों की मंडलियां बाबाओं के शिविरों में पहुंचीं। कहीं रामकथा तो कहीं लीलाओं का मंचन देखने के लिए भीड़ लग गई। ढोल-मंजीरे गूंजने लगे। संगम तीरे से लेकर शिविरों तक सांस्कृतिक-आध्यात्मिक गरिमा की गूंज सुनाई देने लगी है।
विज्ञापन

2 of 5
kumbh 2019
विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन के रूप में कुंभ मेला सज गया। नागा संन्यासियों के धूने सबका ध्यान खींच रहे हैं। पंच दशनाम जूना अखाड़े में देवता-निशान की पूजा के बाद पुकार शुरू हुई तो दूसरी ओर कतारबद्ध धूनों पर नागाओं के एक से एक स्वरूपों के दर्शन के लिए महिलाओं, पुरुषों की भीड़ लग गई। काशी अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र के शिविर में वेदपाठी ब्राह्मणों ने विश्व शांति के लिए सस्वर वेद मंत्रोच्चार और यज्ञ शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
kumbh 2019
पंजाब से आए महामंडलेश्वर सांवरिया बाबा के शिविर में राम मंदिर निर्माण की कामना से यज्ञ शुरू हो गया। यहां दिन भर आहुति हुई। बाबा बालकानंद महाराज और सिद्धेश्वरी आनंदमयी माता के शिविर में सत्संग सुनने के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं, अनुयायियों की भीड़ संगीतमय भजनों पर झूमती-थिरकती रही। त्रिवेणी बांध उतरते ही जम्मू-कश्मीर की भजन मंडली का कीर्तन सुनने के लिए लोग खड़े रहे। इसी तरह संगम तट पर एक तरफ श्रद्धालु डुबकी लगाते रहे तो दूसरी ओर जगह-जगह माला जपने, ध्यान करने वाले ध्यानियों, बैरागियों की टोलियां अपनी धुन में रमी नजर आईं। ग्वालियर से आए संत प्राण सरन, महंत हरिनाथ और बाबा नाथू राम के अलावा कई संत संगम की रेती पर दिन भर जप, ध्यान करते रहे। अध्यात्म-संस्कृति के इस संगम में तरह-तरह की बोली, वेश वाले भक्त रम गए हैं।

4 of 5
kumbh 2019
सवा लाख रुद्राक्ष की माला पहने बाबा
सवा लाख रुद्राक्ष के दानों की माला और मुकुट धारण करने वाले बाबा शक्ति गिरि जी महाराज जगत के कल्याण के लिए साधना में रम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kumbh 2019
मोरपंख वाले भी बाबा
मोरपंखी वाले बाबा डांडी गिरि, गड़ासा वाले बाबा भवानी शंकर गिरि, आनंद अखाड़ा के सामने बाबा बर्फानी नागा बाबा सेवा का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें