फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे शाही स्नान पर श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम, चलेंगी 130 ट्रेनें और चार हजार बसें

Fri, 08 Feb 2019 10:34 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
Kumbh 2019
कुंभ मेले के तीसरे स्नान पर्व बसंत पंचमी के अवसर पर रेलवे और रोडवेज ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। बसंत पंचमी के मौके पर रेलवे ने 130 ट्रेनें और रोडवेज ने चार हजार बसों का संचालन करने की तैयारी है। इस बीच रेलवे की ओर से बताया गया कि 13 जनवरी से 7 फरवरी के बीच कुल 440 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा चुका है।
विज्ञापन

2 of 5
mauni amavasya
मेला शुरू होने के पूर्व रेलवे ने मेला अवधि में 800 स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया था। इस हिसाब से सात फरवरी तक कुल 440 स्पेशल ट्रेनों का संचालन रेलवे द्वारा किया जा चुका है। अब बसंत के अवसर पर 130 ट्रेन चलाने के साथ यह आंकड़ा 570 तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
mauni amavasya
बसंत के बाद माघी पूर्णिमा, महाशिवरात्रि का स्नान शेष रह जाएगा। इन स्नान पर्वों के दौरान रेलवे की ओर से शेष स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। उधर बसंत की भीड़ के लिए आठ फरवरी को तीन, नौ को 18, दस को 50, 11 को 44 एवं 12 को 15 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

4 of 5
mauni amavasya devotees crowd
एनसीआर इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता के मुताबिक मौनी अमावस्या जैसी ही व्यवस्था बसंत पंचमी पर भी लागू रहेगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए 2500 जवान आरपीएफ के एवं तीन हजार जवान जीआरपी के तैनात किए जा रहे हैं। उधर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव ने बताया कि बसंत पंचमी के अवसर पर रोडवेज की ओर से चार हजार बसों का संचालन किया जाएगा। पर्व के एक दिन पहले एवं एक दिन बाद भी शहर में 500 शटल बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mauni amavasya devotees crowd
30 मेला स्पेशल की रेलवे ने जारी की समय सारिणी
कुंभ के शाही स्नान पर्व बसंत पंचमी के मौके पर रेलवे ने 30 स्पेशल ट्रेनों को समय सारिणी के हिसाब से चलाने का निर्णय लिया है। इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद जंक्शन, नैनी, इलाहाबाद छिवकी से 19, इलाहाबाद सिटी, झूंसी से तीन एवं प्रयाग जंक्शन से आठ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन 10 फरवरी को किया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें