फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयाग परिक्रमा में संतों ने किए तीर्थों के दर्शन, संगम पर पूजन-अनुष्ठान से हुई शुरुआत, तस्वीरें

Thu, 07 Feb 2019 10:43 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
Prayag Parikarma
कुंभ के दूसरे शाही स्नान पर्व के बाद बृहस्पतिवार को प्रयाग परिक्रमा की शुरुआत हुई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों संग जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि एवं अन्य संतों ने प्रयाग परिक्रमा के तहत तीर्थों के दर्शन किए। इस दौरान सभी जगह संतों का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
Prayag Parikarma
तीन दिनी पंचकोसी परिक्त्रस्मा के पहले दिन संतों ने संगम दर्शन के बाद अक्षयवट, सरस्वती कुंड, बनखंडी महादेव, तक्षक तीर्थ, यमुना किनारे मौजगिरी मंदिर में भी दर्शन पूजन किया। 
विज्ञापन

3 of 5
Prayag Parikarma
यहां से सभी सूर्य टंकेश्वर मंदिर, चक्त्रस् माधव, गदा माधव, पर्णास ऋषि के आश्रम से होते हुए सोमेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। इसके बाद विभिन्न गाड़ियों से सभी मेले के वीआईपी पीपा पुल को पार करके झूंसी के शंख माधव के दर्शन को पहुंचे। संतों का काफिला यहीं नहीं रुका, भी ने दुर्वासा ऋषि आश्रम के दर्शन किए।

4 of 5
Prayag Parikarma
यात्रा सेक्टर सोलह स्थित श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की छावनी पर पहुंचकर पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prayag Parikarma
इससे पहले अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि सहित अन्य पदाधिकारियों, जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के अतिरिक्त अपर पुलिस महानिदेशक एसएन साबत, पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल, मंडलायुक्त आशीष गोयल, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला कवींद्र प्रताप सिंह, मेलाधिकारी विजय किरण आनंद आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन किया। पूजन एवं प्रयाग परिक्रमा में अन्य अखाड़ों के महामंडलेश्वर/मडलेश्वर, पदाधिकारी एवं पुलिस/प्रशासन के अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें