फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, कुंभ के रंग में रंगा शहर, चौराहों से धर्म-संस्कृति का दिया जा रहा संदेश

Sat, 29 Dec 2018 07:51 PM IST
देव कश्यप मुनेंद्र बाजपेयी,अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
Kumbh cultural Message
कुंभ के मौके पर शहर के 55 चौराहों पर लगाई जा रही कला कृतियां अध्यात्म का संदेश देंगी। हर चौराहे पर धर्म-संस्कृति की छवियां दिखेंगी। सिविल लाइंस चौराहे पर सुभाष प्रतिमा स्थल पर सैनिकों की शौर्यगाथा भी रोमांचित करेगी। फायर ब्रिगेड क्रॉसिंग पर तुरही पर बनाई जा रहीं कृतियां लुभाएंगी। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे भी रोपे जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Kumbh cultural Message
शहर के चौराहों को संवारने में जुटे प्रयागराज विकास प्राधिकरण(पीडीए) ने चौराहों को धर्म, संस्कृति और अध्यात्म से जोड़ने की योजना तैयार की है। चौराहों को आकार देने के बाद इन्हें कला कृतियों और हरियाली से सजाने के लिए अलग-अलग कंपनियों से अनुबंध किया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
Kumbh cultural Message
इसके लिए दिल्ली, मथुरा और मध्यप्रदेश से आईं कंपनियों ने काम शुरू करा दिया है। अलग-अलग शिल्पालय स्थापित किए गए हैं, जहां नामचीन कलाकार और कारीगर दिन रात काम में जुटे हैं।

4 of 6
Kumbh cultural Message
कुंभ की भव्यता में लोक रंगों का जुड़ाव हो, सिके लिए चौराहों पर हर दिन कुछ न कुछ नया किया जा रहा है। अभी तक जीटी जवाहर चौराहा, झूंसी में आवास विकास और अंदावा चौराहों को सजाने का काम पूरा किया जा चुका है। 18 चौराहों पर काम प्रगति पर है।
विज्ञापन

5 of 6
Kumbh cultural Message
अन्य स्थानों पर कलाकृतियों को स्थापित करने के लिए प्लेटफार्म बनाए जा रहे हैं। विदेशी घास के साथ साल भर हरे रहने वाले और मौसमी फूलों के पौधे रोपे जा रहे हैं। चौराहों पर हरियाली कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि नव वर्ष के दूसरे सप्ताह में अलग-अलग थीम पर बनाए गए चौराहे आकर्षण का केंद्र होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kumbh cultural Message
पीडीए उपाध्यक्ष  भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि, कुंभ के पहले स्नान पर्व से पहले चौराहों का काम पूरा कर लिया जाएगा। सभी चौराहे मॉर्डन आर्ट से धर्म, साहित्य, संस्कृति से जुड़ाव के पोषक होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें