Prayagraj News : कवि कुमार विश्वास के कार्यक्रम में मौजूद महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी और एडीजी।
- फोटो : अमर उजाला।
अंत में उन्होंने संगमनगरी में गंगा गीत से हर तन मन को सींचा। उन्होंने गीत पढ़ा कि खिलौने साथ बचपन तक/जवानी तक रवानी तक/यही अनुभव भरे किस्से/ बुढ़ापे की कहानी तक/जमाने में सहारे हैं सभी बस जिंदगी भर के/मगर ये जिंदगी के आखिरी पल का सहारा है/ये गंगा का किनारा है...। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी के अलावा विशिष्ट अतिथि के तौर पर कजरी गायिका पद्मश्री अजिता श्रीवास्तव,महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, एडीजी प्रेम प्रकाश, कुमार नारायण, एसडी कौटिल्य समेत कई लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ सिंह ने की।