फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटक महिंद्रा बैंक गबन मामलाः 9.46 करोड़ के गबन के मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार

Sat, 11 Apr 2020 07:40 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 3
कोटक महिंद्रा बैंक
कोटक महिंद्रा बैंक में 9.46 करोड़ रुपये गबन के मामले में मुख्य आरोपी अंशुमान दुबे समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके कब्जे से 1.02 करोड़ नगदी के अलावा 70 लाख के गहने, एक कार व चार मोबाइल बरामद किए गए हैं। तीन अन्य लोगों को गबन में मुख्य आरोपी की मदद करने के आरोप में पकड़ा गया है। जिन्हें शनिवार को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

2 of 3
kotak mahindra
कोटक महिंद्रा बैंक की सिविल लाइंस शाखा में 9.46 करोड़ रुपये गबन के मामले की रिपोर्ट पांच अप्रैल को सामने आया था। शाखा प्रबंधक अमित मालवीय ने बैंक में एसडीओ के पद पर तैनात अंशुमान पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अफसरों ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर हाईकोर्ट पानी की टंकी के पास से मीरापुर निवासी अंशुमान को तब गिरफ्तार किया गया जब वह शहर छोड़कर भाग रहा था। वह जिस कार में सवार था उसमें 42.33 लाख नगद, करीब 70 लाख के गहने व चार मोबाइल बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
छात्रवृत्ति घोटाला
पूछताछ में पता चला कि कार व गहने गबन के पैसों से ही खरीदे गए। आरोपी से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर उसके मददगार के तौर पर प्रकाश में आए अभियुक्तों पिंकू उर्फ अवधेश तिवारी व मातंबर पांडेय निवासी अल्लापुर और कमलराज सचदेवा निवासी मीरापुर को गिरफ्तार कर उनके पास से क्रमश: 57.90 लाख, 50 हजार व 1.5 लाख रुपये बरामद किए गए। 

विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले मेें आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। 
बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें