यूपी के कौशांबी जिले में गड़ासा और कुल्हाड़ी से काटकर मां-बेटे की हत्या कर दी गई। मां और दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित कर दिए गए हैं।
कौशांबी जिले के चायल तहतील के काजू गांव में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। गांव की एक महिला ने अपने दो बेटों के साथ मां-बेटे को गड़ासा और कुल्हाड़ी से काट डाला। घर पर पत्नी-बेटे की हत्या की खबर सुन मुंबई में रह रहे संगम लाल मंगलवार सुबह फ्लाइट से प्रयागराज पहुंचे। बम्हरौली एयरपोर्ट से टैक्सी पकड़ कर घर पहुंचे तो दरवाजा खुला था। घर में घुसते ही फर्श पर खून के धब्बे देखे तो फूट-फूट कर रोने लगे।
कुछ ग्रामीण व रिश्तेदार घर के बाहर बैठे थे। वे ढांढ़स बंधाते रहे। लेकिन संगमलाल की जुबां से सिर्फ यही निकल रहा था कि आखिर ये सब कैसे हो गया। संगम लाल ने बताया कि उन्होंने आरोपियों के घर की तरफ देखा तो दरवाजे पर ताला लगा था।
विज्ञापन
2 of 8
सरबजीत का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
करीब तीन बजे मां-बेटे का शव गांव पहुंचा। शवों को सीने से चिपकाकर दहाड़े मारकर फिर रोने लगे। इसके बाद दोनों के शव लेकर ग्रामीण व परिजन गंगा नदी के पल्हाना घाट पहुंचे। जहां अगल-बगल मां व बेटे का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
3 of 8
संगीता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी शनि ने दिया चकमा, 950 मीटर पीछे रह गई पुलिस
मां-बेटे के हत्यारोपी श्रवण को पुलिस ने काजू गांव के बाहर से ही सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया, लेकिन शनि और शांति अभी भी फरार हैं। शनि के मोबाइल को सर्विलांस के जरिए ट्रेस किया जा रहा था, लेकिन उसने तब स्विच ऑफ कर दिया, जब पुलिस उसस महज साढ़े नौ सौ मीटर दूरी पर थी। चकमा देकर शनि अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला।
4 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
काजू गांव में सरबजीत व उसकी मां की घर में घुसकर हत्या करने के बाद आरोपी शांति और उसके दोनों बेटे श्रवण और शनि भाग निकले। घटना की जानकारी होने पर संदीपन घाट, पइंसा, पिपरी व करारी कोतवाली से पुलिस फोर्स पहुंच गई। आरोपियों की तलाश में पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सीओ चायल समेत एसओजी, सर्विलांस, व चरवा कोतवाली की टीम गठित की।
विज्ञापन
5 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने ली सर्विलांस टीम की मदद
साथ ही शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने खोजवापुर, सुरेसना समेत अन्य रिश्तेदारों के गांव में दबिश दी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हालांकि देर रात पुलिस ने आरोपी श्रवण को काजू गांव के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि शनि की तलाश में पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद ली। उसके मोबाइल नंबर को ट्रेस करना शुरू किया तो चरवा गांव के समीप उसकी लोकेशन मिली।
विज्ञापन
6 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसे ट्रेस करते हुए पीछा शुरू कर दिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो करीब साढ़े नौ मीटर दूर टीम थी, तभी शनि ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। इससे सर्विलांस के रडार से वह गायब हो गया और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
कौशांबी में गड़ासा और कुल्हाड़ी से काटकर मां-बेटे की हत्या
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। चायल के काजू गांव में सोमवार की रात घर में घुसकर गड़ासा और कुल्हाड़ी से मां-बेटे की हत्या कर दी गई। वारदात की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। मामले तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना स्थल का निरीक्षण करने आईजी प्रेम गौतम भी पहुंचे। थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं।
निरीक्षक शिवचरन राम को सौंपी गई चरवा थाने की कमान
काजू गांव में मां व बेटे की हत्या के बाद आईजी के निर्देश पर एसपी ने थानाध्यक्ष जगदीश कुमार समेत हल्का उपनिरीक्षक व बीट आरक्षी को निलंबित कर दिया। इसके बाद एसपी ने पिपरी में रहे प्रभारी निरीक्षक शिवचरन राम को चरवा थाने का प्रभार सौंपा। जबकि स्वाट टीम में रहे सिद्धार्थ सिंह को पिपरी थानाध्यक्ष बनाया गया।