फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में पत्रकार का कत्ल: पेट से बाहर निकल आईं आंतें... शरीर पर चाकू से किए 18 वार; 20 मिनट सड़क पर तड़पते रहे

Sat, 25 Oct 2025 12:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में मीडियाकर्मी एलएन सिंह की हत्या के बाद शुक्रवार को घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल रहा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वह घर से बाहर आए तो खौफनाक मंजर दिखा।
विज्ञापन
1 of 9
journalist murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके के हर्ष होटल के पास हुई धूमनगंज के शकुंतला कुंज कॉलोनी निवासी मीडियाकर्मी लक्ष्मी नारायण सिंह (48) की हत्या के बाद शुक्रवार शाम डॉक्टरों के पैनल ने उनके शव का पोस्टमार्टम किया। सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम के दौरान उनके शरीर पर चाकू के 18 निशान मिले, जिन्होंने हत्या की बर्बरता बयां की। हाथ, पेट, सीने और कमर पर किए गए वार इतने निर्मम थे कि उनकी आंतें तक बाहर आ गई। 

हमले के बाद लक्ष्मी नारायण करीब 20 मिनट तक सड़क पर खून से लथपथ तड़पते रहे। मौके पर मौजूद राहगीर फोटो खींचने में व्यस्त रहे। किसी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अपने वाहन से एसआरएन अस्पताल पहुंचाया जहां करीब दो घंटे बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 9
अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक एल.एन. सिंह के बेटे राज नारायण सिंह सहित अन्य परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आसपास रहने वाले बोले दिखा खौफनाक मंजर
मीडियाकर्मी एलएन सिंह की हत्या के बाद शुक्रवार को घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल रहा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वह घर से बाहर आए तो खौफनाक मंजर दिखा। एलएन सिंह लड़खड़ाते हुए फुटपाथ पर गिर पड़े। उनके पेट, हाथ और पैर से खून निकल रहा था और वह दर्द से कराह रहे थे। उन्हें बेरहमी से कई बार चाकू मार गया था। 
 
विज्ञापन

3 of 9
स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह सहित अन्य लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्षेत्र के एक युवक ने कहा कि आरोपी पर मानो जैसे भूत सवार हो गया था। वह दौड़ा-दौड़ाकर एलएन सिंह पर एक के बाद एक चाकू से कई वार करता रहा। किसी ने भी एलएन सिंह की जान बचाने का प्रयास नहीं किया। सूचना पर पुलिस आई और घायल अवस्था में उन्हें अपने साथ ले गई। पूरा फुटपाथ उनके खून से लाल हो गया था। आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी व्हाइटनर से लेकर कई तरह का नशा करता है।
 

4 of 9
पत्रकार एलएन सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
प्रयागराज के सिविल लाइंस थाना इलाके में हर्ष होटल के पास बृहस्पतिवार की रात मीडियाकर्मी एलएन सिंह (48) की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान हमलावर ने एक दर्जन से अधिक बार चाकू से वार किए। धूमनगंज थाना क्षेत्र में नेहरू पार्क के पास हत्यारोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी के पैर में चार गोली लगी है। उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन

5 of 9
पत्रकार एलएन सिंह की फाइल फोटो और बेटा राज नारायण सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मूलरूप से बलिया के रहने वाले एलएन सिंह पिछले कई साल से धूमनगंज में परिवार के साथ रहते थे। वह एक निजी चैनल से जुड़े हुए थे। रात करीब 10:30 बजे वह सिविल लाइंस के जीएचएस रोड के पास गए थे। तभी वहां पर उन्होंने दोस्त के बेटे साहिल को ले जा रहे नशे के आदी आरोपी विशाल को रोका। इस पर कहासुनी हुई और विशाल ने चाकू से हमला कर दिया। 

 
विज्ञापन

6 of 9
डॉ. अजयपाल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना में वह बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि साहिल की मां और आरोपी के बीच भी झड़प हुई थी।
 
विज्ञापन

7 of 9
शकुंतला कुंज निवासी पत्रकार एलएन सिंह के घर के बाहर मौजूद पुलिस कर्मी, घर के बाहर पसरा सन्नाटा - फोटो : पुलिस
खून से लथपथ हुई सड़क
आरोपी ने इतनी बेरहमी से घटना को अंजाम दिया की सड़क खून से लथपथ हो गई। प्रत्यक्षदर्शी सुमित समेत अन्य लोगों ने बताया कि एलएन सिंह कई बार यहां पर आया करते थे। रात को अचानक किसी से विवाद हुआ। शोर शराबे के बाद देखा कि एलएन सिंह खून से लथपथ सड़क पर गिरे पड़े हैं।
 

8 of 9
अशोक सिंह, पूर्व अध्यक्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुल्दाबाद से खरीदा था चाकू
पुलिस पूछताछ में आरोपी विशाल ने बताया कि उसने खुल्दाबाद के मछली मंडी के पास से चाकू खरीदा था। चाकू खरीदने के लिए उसने 80 रुपये खर्च किए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने स्वीकार किया कि साहिल से लड़ाई होने के बाद उसने ही चाकू से घटना को अंजाम दिया है।
 
विज्ञापन

9 of 9
डॉ. अजयपाल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी विशाल पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है। नशे के विवाद को लेकर ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। डॉ. अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें