फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

independence day : दुल्हन की तरह सजाए गए सभी चौराहे, झालरों की रोशनी से जगमग रहा हाईकोर्ट और जंक्शन

Thu, 15 Aug 2024 06:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शाम होते ही चारों तरफ विद्युत की जगमग रोशनी दिखने लगी। हर घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाया गया। मुख्य सड़कों पर चूने का छिड़काव कराया गया। शहर के बालसन चौराहा, सुभाष चौराहा, अंबेडकर, लोहिया, तुलसी चौराहे के साथ ही विवेकानंद चौराहे को सजाया गया। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, एनसीआर रेलवे मुख्यालय पर जगमगाती रोशन छटा बिखेरती रही। 
विज्ञापन
1 of 5
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सजाया गया सुभाष चौराहा। - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस का जश्न संगमनगरी में पूरे जोश के साथ मनाया गया। आजादी के पर्व पर इलाहाबाद हाईकोर्ट, प्रयागराज जंक्शन समेत सभी सरकारी भवनों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को विद्युत झालरों से तिरंगे रंग में रंग दिया गया। शहर के सभी छोटे बड़े चौराहों को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

शाम होते ही चारों तरफ विद्युत की जगमग रोशनी दिखने लगी। हर घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाया गया। मुख्य सड़कों पर चूने का छिड़काव कराया गया। शहर के बालसन चौराहा, सुभाष चौराहा, अंबेडकर, लोहिया, तुलसी चौराहे के साथ ही विवेकानंद चौराहे को सजाया गया। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, एनसीआर रेलवे मुख्यालय पर जगमगाती रोशन छटा बिखेरती रही। 
विज्ञापन

2 of 5
तिरंगे की रोशनी में सराबोर इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद हाईकोर्ट को तिरंगे के रंग में रंग दिया गया। यहां शाम होते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने फोटो और सेल्फी ली। 
विज्ञापन

3 of 5
इलाहाबाद जंक्शन को स्वतंत्रता दिवस पर सजाया गया। - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज जंक्शन को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आकर्षक तरीके से सजाया गया। यहां पहुंचने वाले यात्री जंक्शन की सजावट को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। 

4 of 5
स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में की गई आकर्षक सजावट। - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में की गई आकर्षक सजावट। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में की गई आकर्षक सजावट। - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में की गई आकर्षक सजावट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें