prayagraj news
- फोटो : prayagraj
मीरापुर के रहने वाले विजय अग्रवाल (60) की सदियापुर में आभूषणों की दुकान है। बुधवार की शाम करीब छह बजे उन्होंने दुकान बंद की और एक बैग में तकरीबन पांच लाख के जेवर और 40 हजार रुपये लेकर स्कूटी से घर की ओर चल दिए। उधर दुकान के पास से बाइक सवार तीन बदमाश उनका पीछा कर रहे थे। मीरापुर सब्जीमंडी के पास बदमाशों ने उनकी स्कूटी रोकी और उन पर फायर कर दिया। गोली उनके सिर को छूती हुई निकल गई।