फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में झोलाछाप डाक्टर की गोली मारकर हत्या, खेत में मिली खून से सनी लाश

Wed, 19 Feb 2020 10:21 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
Murder
घूरपुर के पिपिरसा गांव में बुधवार को झोलाछाप डाक्टर आजाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव के बाहर सरसों के खेत में खून से सनी आजाद की लाश पाई गई। बगल में एक तमंचा और तीन कारतूस पड़े थे। वह बुधवार को सुबह अपने घर से क्लीनिक जाने के लिए निकले था। बेटे ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का भी हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
हत्या
घूरपुर थाना क्षेत्र के पिपिरसा गांव के रहने वाले डा. आजाद (48) नैनी के मेवालाल बगिया के स्थित एक मार्केट में छोटी सी क्लीनिक चलाते थे। स्थानीय लोगों के आनुसार डा. आजाद झाड़ फूंक और प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करते थे। उन्होंने मेवालाल बगिया तिराहे के पास प्रापर्टी डीलिंग का आफिस भी खोल रखा था। बुधवार को सुबह डा. आजाद अपने घर से नैनी आफिस के लिए निकले थे। देर शाम को पिपिरसा गांव के बाहर एक सरसों के खेत में डा. आजाद का खून से लतपथ शव पड़ा मिला। उनके सिर में गोली लगी थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन

3 of 4
Murder
मौके पर क्षेत्राधिकारी करछना और पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव के पास से एक तमंचा, तीन कारतूस भी बरामद किया। डा. आजाद की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। उसके बड़े बेटे जेएम मुस्तकीम की तरफ से दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी गई।
विज्ञापन

4 of 4
गोली - फोटो : अमर उजाला
त्या की वजह प्रापर्टी का विवाद बताया गया है। मौके पर पहुंचे सीओ करछना आशुतोष तिवारी ने बताया कि अभी मामला हत्या और अत्महत्या के बीच उलझा हुआ है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। डा. आजाद की दो पत्नियां जीनत अफरोज व मुर्शिदा बेगम हैं। पांच बेटे व दो बेटियां हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें