फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में परिवार के सदस्यों संग व्यापारियों ने जमकर खेली फूलों की होली

Mon, 09 Mar 2020 01:11 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार कल्याण समिति और राधे परिवार की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने रंग, गुलाल की बजाय फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में काफी संख्या में आए व्यापारियों ने फूलों की होली का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

2 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj
व्यापारियों की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व सांसद श्यामा चरण गुप्त भी शामिल हुए। उन्होंने सभी व्यापारियों को बधाई दी। कहा कि इस तरह के आयोजन होने चाहिए। कार्यक्रम में एक म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने मथुरा-वृंदावन की लट्ठमार होली खेली। इस दौरान मयूर नृत्य आदि की प्रस्तुति भी कलाकारों ने की।
विज्ञापन

3 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कार्यक्रम में तमाम व्यापारी अपने परिजन एवं मित्रों के साथ शामिल हुए। बच्चों ने इस कार्यक्रम का खूब लुत्फ उठाया। इसके पूर्व कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष संतीष चंद्र केसरवानी एवं संयोजक संतोष पनामा ने किया। इस अवसर पर संजीव बजाज, कैलाश बिहारी अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, गया प्रसाद केसरवानी, सुशील केसरवानी, अतुल अग्रवाल, केके अग्रवाल, रमेश चंद्र केसरवानी, राजू अग्रवाल, लखन लाल केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

4 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj

होरी रे रसिया बरजोरी रे रसिया...

होलिका दहन की पूर्व संध्या पर रविवार की शाम सबरंग  संगीत बैठक में सुर, लय, ताल की त्रिवेणी में लोगों ने गोता लगाया। यह संगीत संध्या सिविल लाइंस स्थित म्यूजिक केयर ऑडिटोरियम में राम कृष्ण फाउंडेशन एवं म्यूजिक केयर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।

शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। सबसे पहले डॉ नम्रता देब ने राग बागेश्री में छोटा ख्याल की बंदिश पेश की। बोल थे- मनहरवा तुम जैसो...इसके बाद हम हैं शक्ति... की प्रस्तुति से तालियां बटोरी। तबले पर डॉ विनोद कुमार मिश्र और हारमोनियम पर अनुराग मिश्रा ने संगत की। इनके बाद डॉ अंकिता चतुर्वेदी मालवीय ने राग चारुकेशी में ना जा पिया परदेस...और फिर दादरा- रंगी सारी गुलाबी चुनरिया रे... की प्रस्तुति की।

समापन होरी गीत - आज बिरज में होरी रे रसिया...से किया। आखिरी प्रस्तुति की लोक गायिका डॉ रमा मोंट्रोज की थी।उन्होंने लोक गीत सनन सनन सन पवन बसंती डोले...के अलावा कइ गीत पेश किए। इनके साथ हारमोनियम पर उदय चंद परदेसी, तबले पर आदिनाथ एवं ढोलक पर राजेंद्र प्रसाद ने संगत की।संचालन नवीन सिन्हा ने किया।सुमन लता ने कलाकारों का आभार जताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें