स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 126 वीं जयंती के अवसर पर सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे से लगभग 40 किलोमीटर की परिधि में स्कूली छात्र छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम में शहर के 29 विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए। इसके अलावा एनजीओ, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, एनएसएस, स्काउट गाइड, सिविल डिफेंस, सड़क सुरक्षा के स्टेक होल्डर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
मानव शृंखला सुभाष चौराहे से चारों दिशाओं को जाने वाले मार्गों (पत्थर गिरजाघर चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा, पीवीआर, रोबोट चौराहा, डीआरएम आफिस) पर विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं द्वारा लगभग 40 किमी की परिधि में बनायी गयी। इसके अलावा भारत स्काउट गाइड के बच्चे बैंड बजाते नजर आ रहे थे।