फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की आस्था को 'दम' दे रहा अस्पताल, कुंभ में लग रही मरीजों की भीड़

Sat, 12 Jan 2019 01:30 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज।
विज्ञापन
1 of 6
Hospital facility in Kumbh
कुंभ शुरू होने में अब सिर्फ 3 दिन बाकी हैं। उससे पहले अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। दूर दराज से आये श्रद्धालु पेट दर्द, कमर दर्द और खांसी जुखाम से परेशान हैं। हालांकि प्रशासन की तरफ से बनाए अस्पताल में इनका खूब ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
Hospital facility in Kumbh
श्रद्धालु रौनकपा कुम्भ (45) स्न्नान के लिए कर्नाटक से प्रयागराज आए हैं। यहां आते ही उनका शुगर बढ़ गया और उनके कमर में भी दर्द शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि कुंभ के बारे में जितना सुना था ये उससे भी अच्छा लग रहा है। डॉक्टर की पर्ची देखते हुए बोलें कि बस इनकी दवा से मेरा दर्द ठीक हो जाए तो इस मेले का आनन्द और बढ़ जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 6
Hospital facility in Kumbh
यूपी के चंदौली से आये सुनील कुमार (35) प्रयागराज में दूसरी बार आये हैं। यहां आते ही उनका पेट दर्द शुरु हो गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल पास में होने के कारण ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। उनका कहना है कि इस बार संगम पर ठंड ज्यादा है, इसलिए थोड़ी बहुत दिक्कत हो रही है।

4 of 6
Hospital facility in Kumbh
हरियाणा से आए श्रद्धालु मदन गिरी(75) 2 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस फूलने की बीमारी है। उनका कहना है कि कुंभ के अस्पताल ने उन्हें दूसरी जिंदगी दी है। सांस फूलने के कारण ज्यादा पैदल चला नहीं जा रहा है। ऐसे में प्रशासन ने हमारा टेंट गंगा जी बिल्कुल नजदीक लगाया है, जिससे नहाने में आसानी होगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
Hospital facility in Kumbh
श्रदालु गोपाल गिरी पुष्कर (65) से कुंभ स्न्नान के लिए आये हैं। इन्हें भी सांस फूलने की वजह से आज सुबह ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उनका कहना है कि कुंभ के बारे में बहुत सुना था, अब देख भी लिया। अचानक से यहां आने पर सांस फूलने लगी, जिससे दिक्कत बढ़ गई। अब अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ही मेले का आनंद उठा पाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hospital facility in Kumbh
वहीं कुंभ मेले में सफाईकर्मी शंकर अपने 2 साल के बेटे को लेकर अस्पताल आए थे। वह 3 दिन से बीमार था। आज डॉक्टर ने उसे अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा है। वही डॉक्टर सर्वेश कुमार का कहना है कि ठंड के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें