फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलागढ़ हत्याकांड: पड़ोसी गांव के होमगार्ड के बेटे समेत दो को उठाया, पूछताछ जारी

Sun, 05 Jul 2020 08:25 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
मृतक परिवार - फोटो : amar ujala
होलागढ़ के बरई हरखपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोसी गांव में रहने वाले होमगार्ड के बेटे समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे देर रात तक पूछताछ जारी रही। इससे पहले पुलिस ने होमगार्ड के घर पहुंचकर भी पूछताछ की। साथ ही डॉग स्क्वॉयड को लेकर गांव में घंटों जांच पड़ताल में जुटी रही। 
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
बरई हरखपुर में रहने वाले विमलेश पांडेय, उनके बेटे प्रिंस व दो बेटियों सृष्टि व श्रेया की बृहस्पतिवार रात नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस मामले में विमलेश के भाई की ओर से अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जांच मेें जुटी सोरांव पुलिस और एसओजी शनिवार सुबह 11.30 बजे के करीब घटनास्थल पर पहुंची।

कुछ देर बाद टीम घटनास्थल से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित लालपूरा गांव में रहने वाले होमगार्ड के घर पहुंची और कुछ देर तक पूछताछ करने के बाद वापस चली आई। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस फिर से होमगार्ड के घर पहुंची, जिसके बाद होमगार्ड के बेटे व उसके एक रिश्तेदार को बुलाकर करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर कुछ पुलिसकर्मी चले गए, जबकि अन्य पुलिसकर्मी होमगार्ड के घर में ही मौजूद रहकर जांच में जुटे रहे। इस मामले में पुलिस अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं हुए लेकिन सूत्रों के मुताबिक, मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से पुलिस को कुछ जानकारियां मिलीं जिसे बाद ही शक के आधार पर होमगार्ड के बेटे व उसके एक रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। 

4 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj

मृतक के मोबाइल से की कॉल, आया शक के घेरे में

सूत्रों के मुताबिक, होमगार्ड के बेटे को हिरासत में लिए जाने की वजह उसका मृतक के मोबाइल से कॉल किया जाना था। दरअसल, पुलिस को घटनास्थल से केवल मृतक वैद्य की दोनों बेटियों के मोबाइल फोन मिले थे। जबकि वैद्य व उनके बेटे प्रिंस का मोबाइल गायब था। हालांकि, यह रात में ही स्विच ऑफ हो गया था। घटना के बाद ही दोनों नंबर सर्विलांस पर लगा दिए गए थे।

शनिवार सुबह हड़कंप तब मचा जब मृतक विमलेश के मोबाइल से पड़ोसी गांव में रहने वाले होमगार्ड के पास कॉल की गई। इसके फौरन बाद पड़ताल शुरू हुई तो पता चला कि होमगार्ड शहर में ड्यूटी पर है और उसके पास बेटे ने कॉल की थी। होमगार्ड के घर पहुंचकर पुलिस ने उसके बेटे से पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि उसे सुबह मोबाइल रास्ते में पड़ा मिला था, जिसके बाद उसने उससे अपने पिता को कॉल किया।

चौंकाने वाली बात यह रही कि जब मांगने पर वह मोबाइल नहीं दिखा सका। बार-बार यही कहता रहा कि यह पता चलने पर कि मोबाइल वैद्य का है, उसने इसे फेंक दिया। हालांकि मोबाइल कहां फेंका, इस बाबत वह घंटों पूछताछ के बाद भी जानकारी नहीं दे सका। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उसे व उसके एक रिश्तेदार युवक को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj

मृतक के घर के पीछे स्थित कच्चे रास्ते पर घूमता रहा खोजी कुत्ता

उधर शनिवार को एक बार फिर पुलिस अफसरों ने डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलवाया। खोजी कुत्ता मृतक के घर के पास से निकलकर पीछे की ओर करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित कच्चे मार्ग पर ही काफी दूर घूमता रहा। इसके बाद वापस घटनास्थल पर चला आया। 

चारों के मोबाइल की निकलवाई जा रही कॉल डिटेल

जांच पड़ताल के साथ पुलिस चारों मृतकों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाने में जुटी है। पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि कॉल डिटेल से कुछ अहम सुराग मिल सके। उधर मृतक वैद्य व उनके बेटे के गायब मोबाइल फोन के नंबरों को सर्विलांस पर भी लगाया गया है। 

घायल महिला का दूसरा ऑपेरशन हुआ, हालत में सुधार

उधर हमले में एकमात्र जिंदा बचने वाली वैद्य की पत्नी रचना पांडेय का शनिवार को दूसरा ऑपरेशन हुआ। जिसके बाद उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। उनकी सुरक्षा के लिए अस्पताल में भी पुलिस तैनात की गई है। जबकि मृतकों के घर पर पीएसी का पहरा लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें