फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : भारी बारिश से शहर के कई इलाके बने ताल तलैया, बादलों की गड़गड़ाहट से सहमे लोग

Fri, 23 Sep 2022 10:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दोपहर बाद अचानक गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। हालत यह रही कि बारिश के कारण सड़क के एक तरफ से दूसरी तरफ देखना भी मुश्किल हो गया। करीब डेढ़ घंटे की बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया।
विज्ञापन
1 of 7
Prayagraj News : भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। - फोटो : अमर उजाला।
गर्मी और उमस झेल रहे शहरियों के लिए शुक्रवार की दोपहर बाद हुई भारी बारिश कहर बनकर गिरी। बारिश के दौरान पूरे समय आसमान में बादलों की डरा देने वाली गड़गड़ाहट के बीच बिजली गिरने से कई पुरानी इमारतों को नुकसान हुआ। वहीं एक 40 वर्षीय युवक की सदर तहसील में मौत हो गई। गंगापार और यमुनापार इलाकों में भी भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

2 of 7
Prayagraj News : भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। - फोटो : अमर उजाला।
मेजा में शुक्रवार की सुबह से ही बादलों की आंख मिचौली जारी रही। लेकिन दोपहर बाद अचानक गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। हालत यह रही कि बारिश के कारण सड़क के एक तरफ से दूसरी तरफ देखना भी मुश्किल हो गया। करीब डेढ़ घंटे की बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया। तेज बारिश और आसमान चमक के साथ बादलों की गड़बड़ाहट लोगों को डरने पर मजबूर करती रही।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मुहल्ले जलमग्न

3 of 7
Prayagraj News : भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। - फोटो : अमर उजाला।
भारी बारिश के कारण शहर के विभिन्न इलाकों मेडिकल चौराहा, रामबाग चौराहा, निरंजन डाट पुल, नखासकोहना, करेली, जार्जटाउन, अल्लापुर, गोविंदपुर, बेली कछार, गढ़ीवान टोला, गौसनगर, वीआईपी कालोनी, रहमत नगर, बैंक ऑफ बड़ौदा करेली मुख्य मार्ग, लूकरगंज में पूनम अपार्टमेंट के आगे, मछली बाजार के सामने, प्रयाग होटल के सामने, सदियापुर ढाल, हिम्मतगंज एचडीएफसी बैंक के सामने, जार्जटाउन थाना के पास, सीएमपी डिग्री कॉलेज मैदान और सड़क पर, कुलभाष्कर आश्रम कालेज के सामने भारी जल जमाव से लोगों को मुसीबत उठानी पड़ी। बारिश बंद होने के बाद भी कई घंटों तक इन इलाकों में जल जमाव की स्थिति बनी रही। बारिश के दौरान एजी आफिस में भी जलभराव होने से कर्मचारियों को भारी मुसीबत उठानी पड़ी। 

जामा मस्जिद और शाही मस्जिद पर गिरी बिजली

4 of 7
Prayagraj News : आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुई मस्जिद। - फोटो : अमर उजाला।
उधर बारिश के कारण 1317 में बनीं चौक स्थित जामा मस्जिद और बहादुरगंज दायरा में स्थित शाही मस्जिद के गुंबद बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं सिविल लाइंस के हॉट स्टफ चौराहा के पास स्थित संजीव जैन के मकान का छज्जा गिर गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। उधर बारिश के दौरान बिजली गिरने से बेली गांव, झूंसी, तेवारा व मेजा के कठौती गांव में चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मरने वालों में नरेश (40), अजोरा देवी (45), उस्मान (15), राजाबाबू (13) वर्ष शामिल हैं। वहीं घायलों में राम सिंह व गयाल शामिल हैं। 
विज्ञापन

पीसीबी हॉस्टल के गुंबद पर गिरी बिजली

5 of 7
Prayagraj News : सर पीसी बनर्जी हॉस्टल के गुंबद पर गिरी बिजली। - फोटो : अमर उजाला।
शुक्रवार की दोपहर हुई भीषण बरसात और बिजली गिरने से इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पीसी बनर्जी हॉस्टल का एक गुंबद भी आधा टूट कर गिर गया। हॉस्टल के अधीक्षक राहुल पटेल ने बताया कि हॉस्टल के गुंबद पर कई लाइटिंग कंडक्टर लगे हुए थे। इसके कारण कम नुकसान हुआ। क्योकि बिजली सीधे गुंबद पर गिरी थी। इसलिए वहां पर लगे वाईफाई राउटर में एक जल गया। हॉस्टल की एमसीबी और दो सीसीटीवी कैमरे भी खराब हो गए है। राहत की बात यह रही किसी कोई घायल नहीं हुआ है। विश्वविद्यालय के बिजली विभाग के लोगों को सूचना दे दी गई थी। वहां से लोग आए थे। कुछ काम करा दिया गया है, बाकि चीजों की मरम्मत शनिवार को होगी।  
विज्ञापन

6 of 7
Prayagraj News : प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करतीं महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।
तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति बनी थी, लेकिन डेढ़ से दो घंटे के भीतर जल निकासी हो गई। उसका मैंने खुद जाकर रात में निरीक्षण किया है। कुछ स्थानों पर दिक्कत हैं, वहां पर पंप लगाकर पानी की निकासी करायी जा रही है। कुलभाष्कर आश्रम के सामने फ्लाईओवर बनाते समय नाल ढक दिया गया। इस बारे में कई बार सेतू निगम से शिकायत दर्ज करायी गई, लेकिन उनकी ओर से सहयोग नहीं मिल रहा है। - अभिलषा गुप्ता नंदी, महापौर, प्रयागराज


नाली का मुंह पतला होता है, इसलिए पानी निकलने में थोड़ा समय लगता है। मेन नाला चोक नहीं है, इसकी जांच भी करायी है। जहां पर भी पानी लगा है, वह थोड़ी देर में साफ हो जाएगा। - चंद्रमोहन गर्ग, नगर आयुक्त, नगर निगम प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में भरा पानी 

7 of 7
Prayagraj News : हाईकोर्ट के कोर्ट नंबर 21 रूम में झरने की तरह गिरता बरसात का पानी। - फोटो : अमर उजाला।
शुक्रवार की शाम हुई मूसलाधार बारिश से न केवल शहरी इलाके बल्कि हाईकोर्ट परिसर भी अछूता नहीं रहा। बारिश के कारण कोर्ट नंबर 21 में दीवाल के सहारे पानी फर्श पर आ गया। शाम होने के चलते अदालत कार्यरत नहीं थी। कुछ वकील कोर्ट रूम में बारिश रुकने का इंतजार कर रहे थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। हाईकोर्ट की बिल्डिंग की देखरेख की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के पास है। यह हाल तब है, जबकि जून की छुट्टियों में कोर्ट की मरम्मत कराई गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें