फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः प्रोटेक्शन किट के साथ महबूबा गेस्ट हाउस पहुंची स्वास्थ्य टीम, जमातियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Mon, 06 Apr 2020 11:00 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 3
The rest of the people housed in the guest house in Kareli will also be examined after the foreign national found Korana infected in the meal. - फोटो : prayagraj
इंडोनेशियाई जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी। हालांकि 26 जमातियों की कोरोना की जांच के लिए नमूने नहीं भेजे जा सके, लेकिन क्वारंटीन किए गए सभी 36 जमातियों की विशेष तौर पर जांच कराई गई।

उधर, प्रतापगढ़ की नरसिंह मस्जिद में रहकर आए शहर के 11 जमातियों को भी देखा गया। फिलहाल अभी किसी जमाती मेें कोरोना के लक्षण नहीं नजर आए हैं। लेकिन उनकी निगरानी की जा रही है। सोमवार को स्वास्थ्य टीमों ने इन दोनों क्वारंटीन सेंटर्स के साथ आसपास के इलाकों में 595 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
The rest of the people housed in the guest house in Kareli will also be examined after the foreign national found Korana infected in the meal. - फोटो : prayagraj
मुसाफिरखाने से पकड़े गए एक इंडोनेशियाई जमाती की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को खास एहतियात बरती गई। महबूबा गेस्ट हाउस और अंबर पैलेस में क्वारंटीन किए गए लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल टीम विशेष तैयारी के साथ गई थी।

प्रोटेक्शन किट से लैस होकर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। फिलहाल सोमवार की इनकी जांच का नमूना नहीं भेजा गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार से मेडिकल कॉलेज में कोरोना की जांच शुरू होने के बाद इनकी जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान आसपास के लोगों ने जमातियों को यहां से हटाने की भी मांग की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस की वजह से ज्यादा नहीं बोल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जमातियों की जांच के लिए गई टीम के सदस्य डॉ. आनंद, डॉ. सादिक अली सहित अन्य डॉक्टरों और पैरोमेडिकल स्टॉफ  ने पुलिस सुरक्षा की भी मांग की। सिटी मजिस्ट्र्ेट के निर्देश पर वहां पुलिस भी भेजी गई। इसके बाद टीम के सदस्यों ने पहले महबूबा गेस्ट हाउस के आसपास रह रहे लोगों की जांच की। इसके बाद टीम के सदस्यों ने अंबर गेस्ट हाउस में क्वारंटीन किए गए प्रतापगढ़  की मस्जिद से आए 11 जमातियों का परीक्षण किया।

यहां कुल 22 लोग क्वारंटीन हैं। सभी को अलग-अलग रहने को कहा गया है। स्वास्थ्य टीमों ने शहर में संचालित 28 क्वारंटीन सेंटर्स में से18 में जाकर स्क्रीनिंग की और उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम में लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट सहित कई अन्य मेडिकल स्टॉफ  मौजूद रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें