फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Weather : आंधी-बारिश से आधे शहर की बत्ती गुल, जलापूर्ति ठप होने से मचा हाहाकार

Tue, 24 May 2022 12:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

टैगोर टाउन में सीएमपी कॉलेज के पास आंधी बारिश के कारण पेड़ गिरने से टैगोर टाउन उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे हजारों घरों में अंधेरा छा गया। यहां फाल्ट दुरुस्त कराने के बाद देर रात बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन
1 of 5
Prayagraj News : सोमवार को शहर में जकर बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला।
आंधी-पानी से सोमवार को शहर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। इस दौरान धूल-अंधड़ के बीच कई जगह जंफर टूट गए। तार टूटकर गिरने से शॉर्ट सर्किट के कारण सिविल लाइंस समेत कई उपकेंद्रों से बिजली गुल हो गई। बिजली न होने से शाम को आधे शहर में पानी की भी आपूर्ति नहीं हो सकी।


टैगोर टाउन में सीएमपी कॉलेज के पास आंधी बारिश के कारण पेड़ गिरने से टैगोर टाउन उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे हजारों घरों में अंधेरा छा गया। यहां फाल्ट दुरुस्त कराने के बाद देर रात बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस तरह आंधी से जंफर टूटने से मेडिकल कॉलेज चौराहा, लीडर रोड और मानसरोवर इलाकों में भी बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

2 of 5
Prayagraj News : सोमवार को शहर में जकर बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला।
सिविल लाइंस उपकेंद्र में आई खराबी

सिविल लाइंन उपकेंद्र से दिन के तीन बजे बिजली आपूर्ति ठप हुई और रात आठ बजे तक मरम्मत नहीं हो सकी। इस दौरान इनवर्टर भी बंद हो गए। तेलियरगंज उपखंड के शांतिपुरम केंद्र के लहरा और मलाका ग्रामीण फीडर, न्यू एमएस उपकेंद्र का बड़ा बघाड़ा फीडर, गोविंदपुर उपकेंद्र के शिवकुटी फीडर भी ब्रेकडाउन में चले गए। यहां भी देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश जारी रही।
विज्ञापन

3 of 5
Prayagraj News : सोमवार को शहर में जकर बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला।
शिवकुटी इलाके में देर रात तक गुल रही बिजली


शिवकुटी में दिन के तीन बजे से गुल हुई बिजली रात के 12 बजे तक नहीं आ सकी थी। इसी तरह मेहंदौरी, साउथ मलाका, रामबाग, बलुआघाट में भी बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। खुसरोबाग ओल्ड और न्यू खुसरोबाग उपकेंद्रों से भी आपुर्ति घंटों ठप रही। खुसरोबाग उपकेंद्र के फीडरों को भी कई जगह पेड़ की डालियां टूटकर गिरने से नुकसान पहुंचा।


एसडीओ बहादुर सिंह देर रात तक सप्लाई चालू कराने की मशक्कत में जुटे रहे। वहीं यूनिवर्सिटी रोड पर लल्ला चुंगी के पास भी पेड़ गिरने से यूनिवर्सिटी उपकेंद्र की सप्लाई बाधित हो गई। 33 केवी के आउटडोर केबल बॉक्स में स्पार्किंग के चलते घंटों आपूर्ति ठप रही। देर रात यहां की भी सप्लाई शुरू की गई। कई इलाकों में देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई वहीं कई इलाकों में कई ट्रांसफारमर की सप्लाई रोककर बाकी लाइनें चालू कर दी गई।

4 of 5
Prayagraj News : मंगलवार को तेज बारिश के चलते गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। - फोटो : अमर उजाला।
654 शिकायतों में 427 का हुआ निस्तारण
ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर बिजली विभाग में शुरू हुई दो दिवसीय जनसुनवाई के पहले दिन 654 शिकायतों में 427 का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों से जल्द सुलझाने के लिए सौंप दिया गया। जनसुनवाई शिविर में म्योहाल, रामबाग, जॉर्ज टॉउन, नैनी, कल्याणी देवी, टैगोर टॉउन, बम्हरौली उपकेंद्रों पर भीड़ लगी रही। इस शिविर में मुख्य अभियंता विनोद कुमार गंगवार, अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार, आरके सिंह व आनंद सिंह शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prayagraj News : सोमवार को शहर में जमकर बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला।
सिविल लाइंस में आज दो घंटे ठप रहेगी बिजली
सिविल लाइंस उपकेंद्र से संचालित होने वाले फीडरों पर मंगलवार की सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ जिनेश नंदन के अनुसार पेड़ों की डाल की कटाई और ट्रांसफारमर की सर्विसिंग के के कारण इन फीडरों पर शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान सभी फीडरों की आपूर्ति को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें