गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर खुल्दाबाद गुरुद्वारा में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : Prayagraj
निर्मल पंचायती अखाड़ा के सचिव महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री एवं गुरुद्वारा पक्की संगत के महंत ज्ञान सिंह की देखरेख में हुए प्रकाशोत्सव में कई इलाकों से संगतें पहुंचीं। श्रीगुरु सिंह सभा की ओर से गुरुद्वारा खुल्दाबाद में रागी जत्था भाई कंवरपाल सिंह और ढाड़ी जत्था के ज्ञानी सुलखन सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के उपदेश सुनाए। गुरु नानक गुरुद्वारा सदियापुर में रागी जत्थे के भाई नरेंद्र सिंह, शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। संचालन सरदार सत्येंद्र सिंह ने किया। सरदार सरन सिंह, धीरज नागर, सुमित श्रीवास्तव, सरदार सावन सिंह, तरमेंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, मनजीत सिंह, गुरमीत सिंह, दिग्गविजय सिंह, विजय सिंह, सर्वजीत सिंह उपस्थित थे।