प्रयागराज में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां यमुना बैंक पार्क में छात्रा के सिर पर मेन गेट गिर गया। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। परिजनों का ठेकेदार और निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप है। परिजन ने मामले में तहरीर दी है।
विज्ञापन
1 of 9
अमान्या गुप्ता की फाइल फोटो और पार्क का गिरा गेट
- फोटो : संवाद
प्रयागराज के कीडगंज थाना क्षेत्र स्थित यमुना बैंक पार्क में बुधवार सुबह दो बहनों के साथ टहलने गई 11वीं की छात्रा के सिर पर पार्क का मुख्य गेट गिर गया। गेट के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल छात्रा को परिजन एसआरएन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कीडगंज थाने में तहरीर दी है। कीडगंज निवासी सेवानिवृत्त नगर निगम कर्मचारी उमेश चंद्र गुप्ता के एक बेटे और चार बेटियों में अमान्या गुप्ता (17) सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
2 of 9
अमान्या गुप्ता की पार्क का गेट गिरने से मौत
- फोटो : संवाद
पिता ने बताया कि सुबह वह अपनी दो बड़ी बहनों नेहा और नीलम के साथ यमुना बैंक पार्क में टहलने गई थी। इसके बाद तीनों घर के लिए निकलीं। खोलने के
दौरान अचानक गेट अमान्या के सिर पर गिर गया और वह नीचे दब गई। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। बहन को खून से लथपथ देख बड़ी बहनें चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर राहगीर पहुंचे और गेट को हटाकर छात्रा को बाहर निकाला।
विज्ञापन
3 of 9
अमान्या गुप्ता की मौत के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
हादसे की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। छात्रा को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कीडगंज इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
4 of 9
अमान्या गुप्ता की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
कीडगंज स्थित यमुना बैंक पार्क में बुधवार को मेन गेट गिरने से जान से गंवाने वाली अमान्या गुप्ता (17) घर की सबसे लाडली बिटिया थी। दूसरे नंबर की बहन नेहा ने बताया कि घटना से पहले अमान्या ने वीडियो बनाया था। जिसमें वह खिलखिलाकर हंस रही थी। उसमें हम तीनों थे। लेकिन, हमें नहीं पता था कि यह उसका आखिरी वीडियो होगा। उन्होंने बताया कि वीडियो बनाने के बाद तीनों बाहर निकलने लगे।
विज्ञापन
5 of 9
पार्क का गिरा गेट
- फोटो : संवाद
मुंह के बल जमीन पर गिरी अमान्या फिर नहीं उठ सकी
इसी दौरान अमान्या के ऊपर गेट गिर गया। जिसके बाद वह मुंह के बल जमीन पर गिर पड़ी और दोबारा न उठ सकी। उन्होंने कहा कि गेट टूटा था तो बोर्ड लगाना चाहिए था ताकि व्यक्ति सावधान रहे। अगर बोर्ड लगाया गया होता तो मेरी बहन आज जिंदा होती। नेहा बताती हैं कि हम सुबह छह बजे यमुना बैंक पार्क पहुंचे। वहां करीब आधा घंटा तक हम तीनों ने मॉर्निंग वॉक की। इसके बाद अमान्या ने दोनों बहनों संग हंसते-खेलते हुए वीडियो बनाया। फिर तीनों घर जाने के लिए निकले थे कि अमान्या पर गेट गिर गया।
विज्ञापन
6 of 9
अमान्या गुप्ता की फाइल फोटो और गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
पांच बार गिर चुका है गेट, एक युवक की टूट चुकी है कंधे की हड्डी
घटना स्थल पर मौजूद राज ने बताया कि कोरोना काल में बस्ती निवासी प्रीत (25) के कंधे पर गेट गिर गया था, जिससे उसकी हड्डी टूट गई थी। अब वह भार नहीं उठा पाते हैं। राज ने बताया कि हफ्ते भर पहले भी यह गेट हवा चलने से गिर गया था। अब तक गेट करीब पांच पर गिर चुका है।
विज्ञापन
7 of 9
पार्क का यही गेट गिरा था।
- फोटो : संवाद
घटना के 11 घंटे बाद पहुंची नगर निगम की टीम, ठीक कराया गेट
घटना के 11 घंटे बाद शाम करीब छह बजे नगर निगम की टीम के तीन लोग वेल्डिंग मशीन लेकर यमुना बैंक पार्क पहुंचे थे। यहां उन्हें बस्ती के लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर गेट पहले ठीक दिया गया होता तो बच्ची का जान न जाती। हालांकि वहां मौजूद कुछ लोगों ने समझा बुझाकर बस्ती के लोगों को शांत कराया।
8 of 9
अमान्या गुप्ता। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
26 अप्रैल को मेयर ने किया था पार्क का उद्घाटन
महाकुंभ परियोजना के तहत यमुना नदी के किनारे नगर निगम की देखरेख में यमुना बैंक पार्क का निर्माण कराया गया था। बीते 26 अप्रैल को महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने इस पार्क का उद्घाटन किया था। काम की गुणवत्ता और ठेकेदार की लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उद्घाटन के डेढ़ महीने बाद ही पार्क का मुख्य गेट टूटकर गिर पड़ा। जिससे छात्रा की मौत हो गई।
उमेशचंद्र गणेश केसरवानी, महापौर प्रयागराज।
- फोटो : अमर उजाला।
नगर आयुक्त को जांच करने के आदेश दिए गए हैं। इस घटना के पीछे जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदना है। मैं अभी बाहर हूं। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिजनों से मुलाकात करूंगा। गणेश चंद्र केसरवानी, महापौर
2019 में पीडीए की तरफ से इस पार्क का निर्माण कराया गया था। महाकुंभ 2025 में इसका नवीनीकरण कराया गया। मामले की जांच की जा रही है। नगर निगम की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सीलम साई तेजा नगर आयुक्त