फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलवां घाटी हिंसाः प्रयागराज में शहीद दीपक कुमार को सैन्य और प्रशासनिक अफसरों ने किया सैल्यूट

Sat, 20 Jun 2020 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj
लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सैनिकों के साथ हिंसक संघर्ष में शहीद हुए रीवा के नायक दीपक कुमार को शुक्रवार सैन्य अफसरों और जिला प्रशासन के अफसरों ने विदाई दी।

प्रयागराज के न्यू कैंट स्थित मिलिट्री हास्पिटल परिसर में पूर्व यूपी एमपी सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल आई एम लांबा व अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। उन्हें 21 राइफल की सलामी दी गई। इसके बाद फूलों से सजी सेना की गाड़ी से पार्थिव शरीर को रीवा में उनके पैतृक गांव भेजा गया। 
विज्ञापन

2 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj
एमपी में रीवा के फरंदा गांव के रहने वाले थे शहीद दीपक कुमार चीन बार्डर पर तैनात थे। लद्दाख के गलवां घाटी में 16 बिहार रेजीमेंट के आर्मी मेडिकल कोर में नायक नर्सिंग असिस्टेंट दीपक कुमार भी चीनी सैनिकों से हिंसक झड़प में शहीद हुए थे।
विज्ञापन

3 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj
उनकी जन्मतिथि 15 जुलाई 1989 थी। बृहस्पतिवार की रात ही शहीद दीपक के पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ से विशेष विमान में बमरौली एयरपोर्ट पर उतारा गया। यह विमान चंडीगढ़ से पटना, रांची होते हुए प्रयागराज आया था, क्योंकि विमान में अन्य शहीदों के भी पार्थिव शरीर रखे गए थे।

4 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj
पूरे सम्मान के साथ रात भर दीपक कुमार का पार्थिव शरीर मिलिट्री हॉस्पिटल में रखा गया। शुक्रवार सुबह मिलिट्री हॉस्पिटल परिसर में जीओसी मेजर जनरल आईएम लांबा, प्रयागराज के कमिश्नर आर रमेश कुमार, आईजी के पी सिंह, डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, एसएसपी अभिषेक दीक्षित, डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर आरपी सिंह, ब्रिगेडियर संदीप भंडारी, कर्नल दाबास, कर्नल जीएस मनीष कुमार आदि ने दीपक कुमार के पार्थिव शरीर के समक्ष पुष्प चक्र अर्पित किए।
विज्ञापन

5 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj
सुबह 10:00 बजे के आसपास मिलिट्री हॉस्पिटल से सेना के वाहन और फूलों से सजी एक एंबुलेंस द्वारा शहीद दीपक कुमार का पार्थिव शरीर प्रयागराज से सड़क मार्ग द्वारा रीवा के लिए भेजा गया। इस दौरान शहर के कुछ स्थानों पर शहीद के पार्थिव शरीर वाले वाहन पर लोगों ने पुष्प वर्षा भी की।
विज्ञापन

6 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj

शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

भारत-चीन बॉर्डर के गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को कांग्रेसियों ने शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने चौक स्थित एतिहासिक स्थल नीम के पेड़ के नीच दो मिनट रख शहीद सैनिकों के प्रति संवेदना जताई। शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने कहा कि केंद्र सरकार चीन के सामानों पर प्रतिबंध लगाए और भारतीय सैनिकों की शहादत का बदला ले। तस्लीमुद्दीन, जावेद्र उर्फी, राजकुमार शुक्ला, हसीब अहमद, अनिल कुशवाहा, अंजुम नाज, बृजेश गौतम, इशरत अली, सिब्बतैन बब्लू, इरफान फारूकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सैनिक कॉलोनी में शहीदों की याद में निकाला कैंडिल मार्च 

सैनिक कॉलोनी में शुक्रवार को पूर्वांचल जन कल्याण समिति की ओर से गलवान घाटी के शहीदों की याद में कैंडिल मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि चीन को सबक सिखाने का सही वक्त आ गया है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार तिवारी, बब्बन चौबे, जगदीश प्रसाद त्रिपाठी, जनक सिंह, प्रदीप कुमार, सूरजकांत सिंह, संजीत कुमार सिंह, रूपचंद्र पटेल, एसएन गुप्ता, मीडिया प्रभारी अजय कुमार सिंह ने चीन निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें