फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने कराया बाप का कत्ल: कलयुगी तो देख फफक पड़ी मां कहा- तूने ये क्या कर दिया... तेरा कौन सा शौक पूरा न किया

Sat, 23 Mar 2024 12:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 12
pratapgarh murder - फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ में फर्नीचर कारोबारी मो. नईम की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बेटे ने ही अपने पिता की हत्या कल्लू डॉन गैंग के सदस्यों से छह लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। बिगड़ैल बेटा पाबंदियों से तंग था। आरोपी बेटे ने एक लाख रुपये एडवांस दिए थे। 

गुरुवार को बाईपास के पास नगर पंचायत मोड़ पर वारदात के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े एक आरोपी शूटर ने इसका खुलासा किया। पुलिस ने अब बेटे समेत दो आरोपियों को हिरासत में ले रखा है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
pratapgarh murder - फोटो : अमर उजाला
उधर, फर्नीचर कारोबारी नईम की हत्या के गम में डूबी पत्नी शमीम की आंखों के आंसू उस वक्त बर्फ हो गए, जब कत्ल का आरोप बेटे पर आया। जनाजे से वापस लौटने के बाद शमीम ने उसे घर के भीतर बुलाया। सवाल दागा कि यह क्या कर दिया तूने। तेरा कौन सा शौक पूरा नहीं किया। जिसने तुझे इतना बड़ा किया, उसे ही हमसे दूर कर दिया। तुझे करनी की सजा जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 12
pratapgarh murder - फोटो : अमर उजाला
रात से ही पुलिस की नईम के बेटे पर निगाह थी। जनाजे के दौरान उसके इर्दगिर्द सुरक्षाकर्मियों की मौजदूगी से लोगों की आंशका प्रबल होती जा रही थी। रिश्तेदारों में कानाफूसी शुरू हो चुकी थी। हिरासत में लेने के बाद तो हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

 

4 of 12
pratapgarh murder - फोटो : अमर उजाला
बेटे की मदद को आगे बढ़ रहे लोगों के कदम रुक गए हैं। पिता के कत्ल के आरोपी को लोग नफरत की निगाह से देखते रहे। चर्चा रही कि कातिल ने दिया कांधा। बहन सना का रो-रोकर बुरा हाल था। बेबस मां कहती रही कि अब वह किसके सहारे जिएगी।

 
विज्ञापन

5 of 12
pratapgarh murder - फोटो : अमर उजाला
काश, भाई ने कुछ बताया होता तो बच जाती जान
बड़े भाई नसीम का कहना है कि भतीजे के हरकतों के बारे में नईम ने कुछ नहीं बताया। यदि वह कुछ बताए होते तो आज यह नौबत न आती। उनके परिवार पर तो दोहरी मार पड़ी है। सुनने में आ रहा है कि भतीजे के चलते भाई दुनिया से चला गया। उसे थोड़ी भी जानकारी नहीं थी। मझला भाई आसिफ खाड़ी देश से आ रहा है। परिवार को संभालना मुश्किल है।

 
विज्ञापन

6 of 12
pratapgarh murder - फोटो : अमर उजाला
एक साल पहले अगवा की दी थी परिजनों को खबर
नईम के बेटे ने जनवरी 2023 में खुद को अगवा करने की जानकारी परिजनों को दी थी। परिवार के लोग बेटे को अगवा करने की खबर से सहम गए थे। पुलिस को भी जानकारी दी। तलाश के बाद दूसरे दिन वह सैफाबाद में मिला। कुछ लोगों द्वारा अगवा करने के बाद छोड़ जाने की कहानी बताई थी।


 
विज्ञापन

7 of 12
pratapgarh murder - फोटो : अमर उजाला
पहले मिली खुली छूट से बिगड़ा बेटा
कस्बे के चिकपट्टी निवासी फर्नीचर कारोबारी मोहम्मद नईम व उसकी पत्नी अपने इकलौते बेटे को पहले खुले हाथ खर्च करने की छूट दी। छूट मिलने से वह गलत लोगों की संगत में पड़कर दिनोंदिन बिगड़ता चला गया। हकीकत पता चलने पर पिता ने उस पर पाबंदियां लगानी शुरू कर दी।

 

8 of 12
pratapgarh murder - फोटो : अमर उजाला
संयम दिखाते तो बदमाशों का अंजाम कुछ और ही होता
फर्नीचर कारोबारी नईम की हत्या के बाद आक्रोशित व्यापारी पुलिस को अपना काम नहीं करने दिए। पुलिस बवाल की आशंका में सीएचसी से लेकर घटनास्थल तक ही भागदौड़ करती रही। यदि लोगों ने थोड़ा भी संयम दिखाया होता तो घटना के बाद भाग रहे बदमाशों को पकड़ा जा सकता था।

 

9 of 12
pratapgarh murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अफसर भी काम करने के बजाय लोगों की नाराजगी समेत दूसरी घटनाओं को रोकने के लिए मशक्कत करते रहे। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल का कहना है कि घटना के बाद लोग आवेश में आकर पुलिस के काम में व्यवधान करने लगते है। ऐसे में अपराधियों को भागने का पूरा मौका मिल जाता है। ऐसी वारदातों के बाद लोगों को संयम से काम लेना चाहिए। 

 

10 of 12
pratapgarh murder - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के बीच शोक जताने वाले भी पहुंचे
फर्नीचर कारोबारी की हत्या के बाद चिकपट्टी मोहल्ले में सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया था। शोक जताने वालों का घर से लेकर कब्रिस्तान तक तांता लगा रहा। रमजान में हुई घटना से हर कोई सदमे में नजर आया। 

 

11 of 12
pratapgarh murder - फोटो : अमर उजाला
कल्लू डान गिरोह के गुर्गों ने छात्र की बेरहमी से की थी पिटाई, पुलिस नहीं की कार्रवाई
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पूरे गुलाल निवासी संतोष पांडेय के 17 वर्षीय बेटे अभिनव पांडेय भी पट्टी कस्बे के भारत सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। बुधवार को स्कूल से लौटते समय बेलसंडी गेट के मनबढ़ कल्लू डान गिरोह के गुर्गों ने सरेआम पीटा। असलहा भी लहराया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस कार्रवाई की होती तो शायद फर्नीचर कारोबारी की हत्या की घटना टल सकती थी।

 
विज्ञापन

12 of 12
फर्नीचर कारोबारी की हत्या के बाद सीएचसी पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बेटे समेत छह लोगों के शामिल होने की संभावना
इस पूरे प्रकरण में मृतक के बेटे समेत छह लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। मृतक के बेटे के साथ उसके दो दोस्त, सीसीटीवी फुटेज में देखे गए तीन बाइक सवार, और माफिया गैंग के सरगना के शामिल होने के तार मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें