फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी साध्वियों ने संगम में लगाया गोता, बोली- नहीं देखा ऐसा कुंभ

Tue, 22 Jan 2019 09:59 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
Kumbh 2019
 पौष पूर्णिमा पर सैकड़ों विदेशी साध्वियों और भक्तों ने संगम में डुबकी लगाई। अमेरिका से आईं साईं की शिष्याएं जब संगम तट पर पहुंचीं, तब वहां की छटा बदल गईं। श्वेत वस्त्रों में महिला साध्वियों और साधकों ने संगम स्नान के बाद पूजा-आरती में हिस्सा लिया। विदेशी साध्वियों ने बताया कि उन्होंने ऐसा कुंभ मेला पहले कभी नहीं देखा। 
विज्ञापन

2 of 5
Kumbh 2019
दिन के करीब 10:30 बजे के करीब अमेरिका, जर्मनी, कनाडा, इटली, फ्रांस समेत कई देशों की विदेशी साध्वियां संगम तट पर डुबकी लगाने पहुंचीं। उस दौरान साईं मां उनके साथ नहीं थीं। साध्वियों ने आम श्रद्धालुओं के साथ संगम स्नान किया।
विज्ञापन

3 of 5
Kumbh 2019
इसके बाद वह सेक्टर-12 स्थित साईं मां के शिविर में पहुंचीं। वहां मानवता, विश्व बंधुत्व पर सत्संग के बाद योग, ध्यान और प्रणायाम हुआ। यहां साईं मां ने कहा कि कुंभ यूनेस्को की सूची में मानवता की विश्व धरोहर के रूप में दर्ज है।

4 of 5
Kumbh 2019
इस कुंभ से विश्व को मानवता की सेवा और कर्तव्य परायणता की सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुंभ के हजारों शिविरों में जिस तरह विश्व कल्याण के लिए एक साथ यज्ञ, भजन-कीर्तन और अनुष्ठान हो रहे हैं, वैसा संयोग कहीं भी नहीं मिलता। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kumbh 2019
बता दें कि पौष पुर्णिमा पर संगम तट पर 35 देश के नागरिकों ने हर-हर गंगे के जयकारें के साथ पुण्य की डुबकी लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें