फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में ईट ऑन समेत पांच मांसाहारी रेस्टोरेंट जमींदोज, कोरोना का बहाना, अतीक अहमद पर निशाना

Sun, 08 Mar 2020 12:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
प्रयागराज में ईट-आन रेस्टेरेंट को ध्वस्त करता जेसीबी। - फोटो : prayagraj
प्रशासन, पीडीए और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को सिविल लाइंस में ईट ऑन समेत पांच मांसाहारी रेस्टोरेंट जमींदोज कर दिए गए। ईट ऑन का नवाब यूसुफ रोड स्थित कारखाना भी सील किया गया। यहां से खराब होने योग्य खाद्य सामग्री हटवाई गई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने लिए खाद्य पदार्थों के नमूने सील कर जांच के लिए भेजे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रयागराज में ईट-आन रेस्टेरेंट को ध्वस्त करता जेसीबी। - फोटो : prayagraj
सिविल लाइंस में एमजी मार्ग स्थित ईट ऑन संचालक पर नगर निगम और पीडीए के अफसर पहले भी कार्रवाई कर चुके हैं। शनिवार को आरएएफ और कई थानों की पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर ईट ऑन रेस्टोरेंट ध्वस्त करा दिया। यहां से पैलेस के सामने पूर्व सांसद अतीक अहमद ग्रीन टावर के सेटबैक को कवर कर शाकाहारी रेस्टोरेंट तोड़ा गया। यहां से दस्ता एसपी मार्ग पर रेल विद्युतीकरण चौराहे पर स्थित खरबंदा मार्केट के सेटबैक में संचालित रेस्टोरेंट को भी जेसीबी लगाकर ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन

3 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
अफसरों ने क्लाइव रोड पर केके सेल्स के सामने सड़क पर बिरयानी आदि मांसाहार की बिक्री कर रहे दो अन्य रेस्टोरेंट भी ध्वस्त कराए। नवाब यूसुफ रोड पर ईट ऑन के कारखाने को सील कराया गया। कारखाने पहुंचे खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अफसरों ने लिए खराब होने वाली खाद्य सामग्री हटवा दी। बिरयानी, रायता के साथ कच्चे मांस समेत अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने सील कर जांच के लिए भेजे हैं। 

4 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
पीडीए के ओएसडी आलोक पांडेय के मुताबिक खुले में बिरयानी आदि की बिक्री से प्रदूषण बढ़ रहा था। सड़क पर जाम की समस्या बनी रहती थी। कई बार चेतावनी और जुर्माने के बाद भी रेस्टोरेंट संचालक नहीं चेते।

शिकायतों को नजरंदाज करने और सेटबैक में अवैध निर्माण कर रेस्टोंरेंट चलाने पर यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में आरएएफ के साथ सिविल लाइंस सीओ बीएन सिंह के साथ पांच थानों की फोर्स, एसीएम प्रथम गौरव रंजन श्रीवास्तव, एसीएम द्वितीय प्रेम चंद्र मौर्य, अधिशासी अभियंता नगर निगम आशीष त्रिवेदी, उप प्रभारी अतिक्रमण मनोज यादव, पीडीए और नगर निगम के प्रवर्तन दल कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

5 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना संक्रमण के नाम पर अतीक, अशरफ पर निशाना

ईट ऑन संचालक के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पिछले दो वर्ष से लंबित है। कभी अतिक्रमण, कभी अवैध निर्माण तो कभी प्रदूषण लेकिन बात नोटिस और जुर्माना वसूली से आगे कार्रवाई नहीं बढ़ी। कार्रवाई के दौरान जितने भी विभाग के अफसर मौके पर रहे सबके बयान अलग-अलग रहे। खाद्य औषधि प्रशासन विभाग इसे कोरोना संक्रमण और प्रदूषण से लोगों को बचाने की बात कहते रहे, वहीं पीडीए अफसर रोड बाइंडिंग और सेट बैक कवर कर बिना अनुमति कारोबार किए जाने के बयान देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
नगर निगम ने इस कार्रवाई को जाम और अतिक्रमण के नाम कर दिया। वहीं प्रशासन और पुलिस सहयोग की बात करती रही। लोगों में चर्चा रही कि कोरोना, अतिक्रमण के नाम पर की गई यह कार्रवाई माफिया अतीक और भगोड़े अशरफ पर निशाना साधने की है। लोगों के मुताबिक ईट ऑन संचालक दुकान का वैध किराएदार ही नहीं है। सब टैनेंट की हैसियत से वह काबिज हुआ फिर ईट ऑन के साथ उसने अन्य स्थानों पर रेस्टोरेंट रसूख के बल पर जगह हासिल कर खोले। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें