फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: पीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई में माफिया को लगी 400 करोड़ की चोट

Wed, 21 Oct 2020 12:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 8
धूमनगंज के कन्हईपुर में पूर्व विधायक विजमा यादव के भाई और भू-माफिया राम लोचन यादव का मकान पीडीए ने ध्वस्त कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत संगम नगरी में माफिया को 400 करोड़ की चोट पहुंची है। उनकी करोड़ों की जमीनों को कुर्क किया गया तो बेशकीमती मकानों को बुलडोजर चलवाकर ढहा दिया गया। पुलिस प्रशासन ने अतीक अहमद ही नहीं बल्कि उसके गुर्गोें के साथ ही दिलीप मिश्रा, बच्चा पासी, राजेश यादव के आर्थिक साम्राज्य की नींव हिला दी। 
विज्ञापन

2 of 8
Ateeq Ahmed

अतीक अहमद

माफिया के खिलाफ पिछले दिनों हुई कार्रवाई के तहत सबसे ज्यादा नुकसान अतीक अहमद को हुआ। गुर्गों की अवैध संपत्तियों पर हुई कार्रवाई को मिलाकर देखा जाए तो अतीक एंड कंपनी को अकेले 250 करोड़ से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा। सिर्फ अतीक की बात करें तो नवाब यूसुफ रोड स्थित उसके गोदाम (पांच करोड़), झूंसी स्थित कोल्ड स्टोरेज (25 करोड़), करेली में अवैध प्लाटिंग (तीन करोड़), एमजी मार्ग पर बना व्यावसायिक कॉम्पलेक्स (सात करोड़), लूकरगंज स्थित दो जमीनें (89 करोड़), चकिया स्थित कार्यालय का आंशिक भाग (10 करोड़), कसारी-मसारी स्थित मकान (50 करोड़) पर कार्रवाई, जिसकी कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये बैठती है। उसके गुर्गों इमरान के कब्जे वाले मद्रास होटल (15 करोड़), चचेरे भाई हमजा के मकान (10 करोड़), राशिद, भुट्टो व कम्मो-जाबिर के मकान (20 करोड़), जुल्फिकार उर्फ तोता (तीन करोड़) पर हुई कार्रवाई को जोड़कर देखा जाए तो बाहुबली को 250 करोड़ के आसपास का नुकसान पहुंचा। 
विज्ञापन

3 of 8
prayagraj news: Dilip Mishra - फोटो : prayagraj

दिलीप मिश्रा

अतीक के बाद अगर जिले के किसी माफिया के आर्थिक साम्राज्य को दरकाया गया तो वह मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी पर हमले का आरोपी दिलीप मिश्रा है। उसकी कुल 12 संपत्तियों को जिला प्रशासन ने कुर्क किया, जिसकी कीमत कम से कम 50 करोड़ आंकी गई। इनमें पूरा पांडेय गांव की सात, महुवारी लवायन व मुंगारी गांव में एक-एक, लवायन कला उपरहार की दो व देवरख उपरहार स्थित एक संपत्ति शामिल है। 

4 of 8
prayagraj news : बच्चा पासी - फोटो : prayagraj

बच्चा पासी

10 अक्तूबर को प्रशासन ने जिले के एक और चिह्नित माफिया व छोटा राजन के गुर्गे बच्चा पासी पर बड़ी कार्रवाई की। लगभग 30 करोड़ लागत वाले धूमनगंज के रम्मन का पुरवा स्थित उसके आलीशान मकान को बुलडोजर चलवाकर जमींदोज करा दिया। दरअसल जिस जमीन पर यह मकान बना था, सर्किल रेट के हिसाब से सिर्फ उसकी कीमत 17.5 करोड़ के आसपास थी। महंगे शौक के लिए पहचाना जाने वाला हिस्ट्रीशीटर बच्चा के बारे में यह भी चर्चा है कि उसका मकान भीतर से किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं था। जिसकी बनावट में ही कई करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। 
विज्ञापन

5 of 8
prayagraj news : अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का शार्प शूटर राजेश यादव। - फोटो : prayagraj

राजेश यादव

जिला प्रशासन की कार्रवाई की जद में जिले का एक और चिह्नित माफिया व अंडरवल्र्ड डॉन छोटा राजन का गुर्गा राजेश यादव भी रहा। जिसके करोड़ों रुपये कीमत के मकान पर भी बुलडोजर चलवाया गया। झूंसी के कटका स्थित उसके जिस मकान को ढहाया गया, उसकी कीमत लगभग 10 करोड़ आंकी गई। 
विज्ञापन

6 of 8
prayagraj news : रामलोचन यादव - फोटो : prayagraj

रामलोचन यादव

माफिया की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति के क्रम में पीडीए की ओर से रामलोचन यादव की 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति पर कार्रवाई की। धूमनगंज के कंधईपुर स्थित उसके घर व गेस्ट हाउस को बुलडोजर चलवाकर ढहवा दिया। आरोप है कि दोनों ही भवन दूसरों की जमीनों पर अवैध कब्जा कर बनवाए गए। 
विज्ञापन

7 of 8
prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे खास शूटर जुल्फेकार उर्फ तोता का मकान धराशायी करता पीडीए का जेसीबी। - फोटो : prayagraj

कई गुुना ज्यादा है बाजारू कीमत

  • माफिया के खिलाफ चल रही कार्रवाई में चिह्नित अपराधियों को हुए नुकसान का जो आंकड़ा निकाला गया है, वह भूमि के मौजूदा सरकारी रेट के हिसाब से है। जानकारों का कहना है कि बाजार रेट की बात करें तो नुकसान का आंकड़ा कई गुना ज्यादा होगा। 
विज्ञापन

8 of 8
आईपीएस प्रेम प्रकाश - फोटो : amar ujala
  • शासन की मंशा माफियाराज को खत्म करने की है और पुलिस लगातार इसके लिए कार्रवाई कर रही है। प्रयागराज ही नहीं जोन के आठों जनपदों के सभी चिह्नित माफिया के अवैध रूप से खड़े किए गए आर्थिक साम्राज्य पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। - प्रेमप्रकाश, एडीजी जोन प्रयागराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें