कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को जनता कर्फ्यू का पूरी तरह पालन कराने के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने शनिवार को ताकत झोंक दी।
शहर के तिराहे, चौराहे से लेकर फ्लाईओवर के प्रवेश द्वारों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स और बैनर -पोस्टर लगाकर जनता कर्फ्यू के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही जगह-जगह बैठकों व संपर्कों के जरिए जनता कर्फ्यू का सख्ती से पालन करने और कोरोना महामारी से बचाव के लिए घरों में रहने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। रविवार की सुबह सात से रात नौ बजे तक शहर में कोरोना महामारी से बचाव के लिए जनता कर्फ्यू रहेगा।