Prayagraj News : ईडी ने अतीक के करीबियों के यहां छापेमारी की।
- फोटो : अमर उजाला।
मीडिया के कारण सुरक्षित हूं : अतीक
अहमदाबाद से प्रयागराज लाए जाते समय अतीक ने मध्य प्रदेश के बुंदी में पत्रकारों से कहा कि मीडिया के कारण ही वह सुरक्षित है। उसने कहा कि उसका परिवार बर्बाद हो गया। उसे साबरमती जेल में परेशान किया जा रहा है। इससे पहले अतीक ने कहा था कि पुलिस उसे मारना चाहती है।
अतीक-अशरफ पहुंचे नैनी जेल, आज दोनों की कोर्ट में होगी पेशी
उमेश पाल हत्याकांड में बी वारंट पर लाए गए अतीक अहमद व अशरफ बुधवार शाम केंद्रीय कारागार नैनी पहुंच गए। दोनों को बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे के करीब सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां पुलिस अर्जी देकर उनकी कस्टडी रिमांड मांगेगी। अर्जी मंजूर होने पर कस्टडी रिमांड पर लेकर दोनों से उमेश पाल हत्याकांड के राज उगलवाए जाएंगे।
अतीक बोला, मिट्टी में मिल चुका हूं, परिवार को न करें परेशान
पेेशी पर प्रयागराज लाए जाने के दौरान रास्ते में अतीक ने कहा कि वह पहले से ही मिट्टी में मिल चुका है, अब रगड़ा जा रहा है। सरकार से सिर्फ यही गुहार है कि परिवार की महिलाओं व बच्चों को न परेशान किया जाए।