Prayagraj News : ईडी ने अतीक के अधिवक्ता खान सौलत हनीफ के घर पर भी छापेमारी की।
- फोटो : अमर उजाला।
सभी ठिकानों पर एक साथ मारा गया छापा
कार्रवाई के लिए गठित ईडी की 17 टीमों ने सभी 15 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा तो इसकी भी एक वजह रही। सूत्रों का कहना है कि अलग-अलग कार्रवाई करने की स्थिति में जानकारी लीक होने की आशंका थी। ऐसे में कार्रवाई की जानकारी मिलने पर अतीक के करीबियों की घर से दस्तावेज हटाने या ताला बंद कर गायब होने की भी आशंका थी। यही वजह है कि एक साथ धावा बोला गया और रणनीति सफल भी रही।
चप्पे-चप्पे की ली गई तलाशी
कार्रवाई के दौरान संबंधितों के घरों के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। संपत्तियों से मिले दस्तावेजों के संबंध में भी गहनता से पड़ताल की गई।